Sachpost News, Sonipat: Amrit Sarovar Program : एक पेड़ विश्वास का जरूर लगाएं, आओ मिलकर कसम उठाएं : एक पेड़ विश्वास का Amrit Sarovar Program के तहत विभिन्न गांवों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपिका शर्मा (बीडीओ खरखौदा) ने ग्रामीणों को बताया कि आज की आधुनिक दुनिया में पेड़ों को बचाना बहुत ही ज़रूरी है, जहां शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और ग्लोबल वार्मिंग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे हमारा ही नुकसान है, अगर पेड़ ही नहीं बचेंगे तो जिएंगे कैसे। इसलिए इस बात को समझते हुए, हमें पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और इसे बचाने के लिए पेड़ लगाने के साथ-साथ इसका संरक्षण भी करना चाहिए।
बीडीपीओ ने लोगों से आग्रह किया की वे कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसे विश्वाश के साथ बड़ा करें और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस पर सन्देश दिया कि हर घर तिरंगा‘ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोगों को हर घर तिरंगा फहराने और भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक बेहद ही महत्वपूर्ण अभियान है।
राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का कार्य बन जाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतीक भी बन जाता है। पहले के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
Amrit Sarovar Program ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग करें : श्यो प्रसाद
इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्यो प्रसाद (सोनीपत) ने भी लोगों को पेड़ों के महत्त्व की जानकारी दी। श्यो प्रसाद ने ग्रामीणों के सामने सुझाव रखा की ज्यादा से ज्यादा जैविक खादों का प्रयोग करें क्योंकि रसायनिक कीटनाशकों व खादों से पेड़ों को बहुत हानि पहुँचती है। इसलिए हमें केवल जैविक खादों का उपयोग करना चाहिए। इससे मिटटी को भी गुणवता बरकार रहेगी और पेड़ों पर जो फल आएंगे वे भी गुणवता वाले होंगे।
मैं इस पेड़ को कोई हानि नहीं पहुंचने दूंगी : सीमा मलिक
कार्यक्रम में सीमा मलिक ABPO खरखौदा ने भी अपने हाथों से पेड़ लगाया और कहा कि मैं इस पेड़ को कोई हानि नहीं पहुंचने दूंगी और आपसे भी उम्मीद करती हूँ की आप भी एक पेड़ विश्वास का जरूर लगाएं ताकि हम एक साफ सुथरे वातावरण का निर्माण कर सकें।
त्रिवेणी से हर सीजन में मिलता है पक्षियों को फल : भगत सिंह
वन विभाग से वन दरोगा भगत सिंह ने ग्रामीणों को त्रिवेणी का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी ऐसे पेड़ो का समूह है जिसका महत्व यह है की ये तीनों पेड़ों में बारी-बारी फल आता है जिसके कारण पक्षियों को हर सीजन में खाने को मिलता है इसीलिए पुराने समय से त्रिवेणी लगाई जाती है।
इस अवसर पर वन विभाग के मंजीत, सलजीत, मोहित गुप्ता, बलराम सरपंच आदि ग्रामीण मौजूद रहे।