SRK Fans World Record : बॉलीबुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। शाहरुख खान ( SRK) के 300 Fans ने मिलकर नया World Record कायम कर दिया है। एक्टर के घर मन्नत के बाहर उनके सैकड़ों फैंस ने मिलकर उनका आइकॉनिक पोज बाहें फैलाने वाला दिया और यह इतिहास बन गया।
SRK Fans ने लुटाया ‘पठान’ पर प्यार, मन्नत के बाहर फैंस का हुजूम
मन्नत के बाहर शाहरुख खान (SRK) के लगभग 300 Fans उनके ही पोज में अपनी बाहें फैलाए खड़े थे। उनके साथ किंग खान ने भी अपनी बालकनी में ऐसा ही किया। विश्व स्तर पर अपनी पहचाने जाने वाले शाहरुख खान के फैंस ने ऐसा करके गिनिज World Record कायम कर दिया है। दरअसल 18 जून को शाहरुख की फिल्म पठान का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। इस दौरान करीब 300 फैंस ने चैनल के LOGO वाले टी-शर्ट पहनकर शाहरुख का आइकॉनिक हाथ फैलाने वाला पोज दिया।
SRK Fans World Record मन्नत के बाहर जमाया रंग
शाहरुख खान को अपने फैंस को फ्लाइंग किस करते हुए और अपनी बाहों को फैलाकर अपने आइकॉनिक पोज को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। मौसम हवा का था, और शाहरुख खान को अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए देखा गया और उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ का हुक स्टेप भी किया। कहने की जरूरत नहीं है कि फैंस उन पर भारी पड़ गए और उन्हें उनके लिए चीयर करते और अपने प्यार की बौछार करते देखा गया। किंग खान ने भी हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन किया।
ये भी पढ़ें : DID Super Mom’s contest : सुपर मॉम का डांस देख अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री के उड़े होश
रूस में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी पठान मूवी
1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के बाद पठान अब रूस में भी रिलीज होने को तैयार है। फिल्म वहां 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। ये पहली भारतीय फिल्म है जो रूस में इतने ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। रूस में पठान 13 जुलाई को रिलीज होगी।
बांग्लादेश ने भी नियमों में बदलाव कर फिल्म को रिलीज किया
इससे पहले पठान 12 मई को बांग्लादेश में भी रिलीज हुई थी। बांग्लादेश की सरकार ने नियमों में बदलाव कर फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी थी। बांग्लादेश की सरकार ने फैसला किया कि अब से हर साल 10 विदेशी फिल्मों को कॉमर्शियली रिलीज किया जाएगा। पठान के पहले 2009 में सलमान खान की फिल्म वांटेड भी बांग्लादेश में रिलीज हुई थी।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेवसाइट Sachpost.com पर।