Chandrayaan-3 Launch : मिशन चंद्रयान-3 को लेकर भारत ही नहीं दुनिया के लोगों की नजरें इस ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं। चांद पर उड़ान भरने को हमारा Chandrayaan-3 पूरी तरह से तैयार है और 14 जुलाई यानि कि आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर Launch किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस चंद्र मिशन से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। अगर आप भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखना चाहते हैं तो हम कैसे और कहां से देख सकते हैं
यहां से देख सकते हैं Chandrayaan-3 Launch का लाइव स्ट्रीमिंग
Chandrayaan-3 मिशन के लैंडर, रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल को ले जाने वाले एलएमवी-3 के Launch को इसरो की वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 14 जुलाई को आप यहां चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखकर गौरवांवित कर देने वाले पल के साक्षी बन सकते हैं। चंद्रयान-3 के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
जानिए क्या होती हैहार्ड और सॉफ्ट लैंडिंग
चांद पर किसी अंतरिक्ष यान की लैंडिंग दो तरीके से होती है हार्ड और सॉफ्ट। हार्ड लैंडिंग में अंतरिक्ष यान सतह पर क्रैश करता है। वहीं सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान अंतरिक्ष यान की गति को धीरे-धीरे कम करके सतह पर उतारा जाता है। अब तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सिर्फ तीन देशों अमेरिका, रूस और चीन को ही कामयाबी मिली है। अगर भारत का ये मिशन सफल हो जाता है तो भारत का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें…Hyundai Exter ने भारत में लॉन्च की एक्सटर एसयूवी, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स
चंद्रयान-2 का फॉलोअप है चंद्रयान-2
बता दें कि इसरो का ये तीसरा चंद्र मिशन है। चंद्रयान-1 को साल 2008 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, तब इसरो ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी। इसके बाद साल 2019 में चंद्रयान-2 सितंबर, 2019 में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम क्षणों में हार्ड क्रैश कर गया था। चंद्रयान-3 मिशन, चंद्रयान-2 का फॉलोअप है। चंद्रयान-2 मिशन जिन वजहों से कामयाब नहीं हो सका, उन वजहों को बारीकी से अध्ययन करने के बाद चंद्रयान 3 को कई स्तर पर अपग्रेड किया गया है, ताकि इस बार मिशन की सफलता को सुनिश्चित किया जा सके।
अगर आपको Sachpost news पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।