Sirsa News Deepender Hudda: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कलम से लोगों 300 यूनिट बिजली मुफ्त और गरीबों को 100 वर्ग गज का प्लॉट देने का काम किया जाएगा। सरकारी विभागों में खाली दो लाख कर्मचारियों के पदों की स्थायी भर्ती, बुजुर्गों की सम्मान भत्ता पेंशन छह हजार रुपये देने और 500 रुपये प्रति गैस सिलिंडर दिया जाएगा
चौपटा अनाज मंडी में रविवार को आयोजित रैली में राज्यसभा सदस्य Deepender Huddaने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने का नाम ही कांग्रेस है। आने वाला समय कांग्रेस का है और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से कमर कस लें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए बाध्य किया, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस अब मतदाताओं की ताकत के बल पर देश और प्रदेश से भाजपा के काले युग को समाप्त करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकारी की नीतियों से परेशान आमजन आज कांग्रेस से आस बांधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश विकास के पहले पायदान पर था, मगर पिछले नौ वर्ष के भाजपा शासन में किसानों, पहलवानों, जवानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों की जो दुर्गति की है, उसकी पूरे देश में कहीं कोई मिसाल नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें… हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ा झटका, सरकार ने ग्रेच्यूटी देने से किया इनकार
Deepender Hudda ने कहा – सिरसा की पांचों विधानसभा सीटों पर परचम लहराएगी कांग्रेस
रैली में पहुंची भीड़ देखकर Deepender Hudda ने पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल की पीठ थपथपाई। हुड्डा ने भरत सिंह बैनीवाल को इलाके में कांग्रेस के संघर्ष का नायक बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं ने जिस प्रकार पार्टी संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी ली है, वह बेजोड़ है और उन्हें कतई संशय नहीं कि वर्ष 2024 के विस चुनावों में सिरसा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।
विकास के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार को चुनें : भरत सिंह बैनीवाल
रैली संयोजक व पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि प्रदेश को सही मायने में विकास की डगर पर दौड़ाने के लिए कांग्रेस को चुनें। कांग्रेस ने सदैव देश व प्रदेश को विकसित, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के बंधन में रखने के साथ-साथ गरीब, नौजवान, महिलाओं, व्यापारियों, जवानों, किसानों समेत सभी तमाम वर्गों की समृद्धता के लिए कार्य किया है। पूर्व विधायक ने हुड्डा को आश्वस्त किया कि वे कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचाकर पार्टी को क्षेत्र से रिकॉर्ड विजयी बनाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान समय चुनावी वर्ष का है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज से ही कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए 10-10 नए परिवारों को पार्टी से जोड़ें।
दीपेंद्र हुड्डा का हुआ जोरदार स्वागत
रैली में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल टीम के सदस्यों ने ट्रैक्टरों व बाइकों पर सवार होकर उनपर फूल बरसाए। भरत सिंह बैनीवाल ने कांग्रेस नेताओं के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. केवी सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व CPS प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, बजरंग दास गर्ग, हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, नंदलाल बैनीवाल, राज कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश, राम सिंह सोलानी, अमीर चंद चावला, सुभाष जोधपुरिया, राजेश सहारण आदि उपस्थित रहे।