Sonipat News : गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल जौली में एक जागरूकता अभियान के तहत हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद ने छात्राओं पेड़ों के कटने से पर्यावरण पर पड़ रहे विपरीत प्रभावों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई से जैव विविधता की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। दुर्लभ जीव-जन्तु विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं।
लिहाजा, पर्यावरण को सहेजने के लिए वृक्षों को बचाना होगा। विकास की बयार में औद्योगिकरण तेजी से बढ़ रहा है। उद्योगों का बढ़ता यही दायरा प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। दरअसल, वृक्षों के कटान सीधे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर मौसम पर दिखाई दे रहा है।
जिला समन्वयक सोनीपत ने ये भी बताया की बेमौसम बरसात और सर्दी के दिनों में गर्म होते मौसम से साफ है कि यदि पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो परिणाम और भी भयावह होंगे। यही नहीं कम होते पेड़ों का असर जैव विविधता पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हर 10 साल में स्तनधारी जीव जंतुओं की एक श्रेणी विलुप्त हो जाती है।
जमीन कमजोर हो रही है। कहीं जलस्तर गिरने की समस्या है तो कहीं बंजर होती जमीन। रासायनिक प्रयोगों ने किसानों की फसलों को जहरीला बना दिया है। यही नहीं उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी से भी जमीन की ताकत गुम होती जा रही है।
यह भी पढ़ें…. भारत में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा Electric Highway, जानिए किन शहरों से गुजरेगा
पॉलीथीन, प्लास्टिक जैसी वस्तुओं से भी जैव विविधता बिगड़ रही है। ऐसे में यदि पर्यावरण को बचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुए तो जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। लिहाजा, समाज के हर व्यक्ति को वृक्षों को काटने से बचना होगा। साथ ही पौधारोपण के प्रति ध्यान देना होगा, ताकि पर्यावरण को संतुलित स्तर पर लाया जा सके। लोगों को ऐसे पौधे लगाने होंगे, जो ऑक्सीजन फ्रेंडली हों।
मसलन, पीपल, पाखड़, बबूल, शीशम आदि ऐसे वृक्ष हैं, जिससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा की इन बारिश के दिनों में हम सभी को मिलकर अपने हिस्से का एक एक पौधा जरूर लगाना है ताकि धरती की जैव विविधता को वसुधैव कुटुम्बकम, जियो और जीने दो, जैसी सीख पर चलकर संरक्षित किया जा सकता है। इससे ही प्रकृति, पेड़-पौधे, जीव-जंतु और मनुष्य के बीच सामंजस्य बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें…महिलाओं के इन आविष्कारों ने जिदंगी को बना दिया शाही, आज हर घर की जरूरत
इस अवसर पर गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल जौली के प्रिंसिपल कर्मबीर ने जिला समन्वयक श्यो प्रसाद का आभार प्रकट किया और कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों का समय समय पर होना बहुत जरुरी है इस अवसर पर मनमीत, कुलदीप, विकाश आदि मौजूद रहे।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।