Wife Cuts Husband Genitals : आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में जबरन अपनी पत्नि को किस करना चाह रहा था लेकिन पत्नि ने रोका तो नहीं माना फिर महिला ने उसकी जीभ को इतने जोर से दांतों से काट लिया की खून बहने लगा।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये मामला कुरनूल जिले के जोन्नागिरी पुलिस थाना क्षेत्र का है।आरोप है कि पति ने शराब के नशे में ही पत्नि का जबरन किस करना चाह रहा था। जिसका महिला ने विरोध किया, क्योंकि वह बहुत नशे की हालत में था।
मना करने के बाद भी वह नहीं माना और जबरन किस करने लगा तो महिला ने दांत से तब तक जीभ काटी, जब तक कि उससे खून नहीं निकलने लगा।इस घटना के बाद आनन-फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
पहली पत्नी की देख रहा था इंस्टाग्राम पर रील्स (Wife Cuts Husband Genitals)
आंध्र प्रदेश से ही पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हैरान कर देने वाला एक और मामला भी सामने आया है। एनटीआर जिले में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से अलग होने के बाद दूसरी शादी की थी।
बीते दिन वो अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स देख रहा था। इसी दौरान उसकी दूसरी पत्नी की नजर पड़ गई। इसके बाद रात में महिला ने पति से पूछा कि वो पहली पत्नी की रील्स क्यों देख रहा था।
इस सवाल के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद तो महिला का पारा हाई हो गया और उसने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और अधिक खून बहने के चलते आनन-फानन उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
Read Also: हरियाणा का ये परांठा खा गए तो मिलेगा 1 लाख रुपये का ईनाम, जानिए कहां मिलेगा
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।