Petrol and gold Price 1947 To 2023: भारत आज अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। इसके बाद से आज तक देश में बहुत कुछ बदल गया। बहुत सी चीजो के दाम आज सातवें आसमान पर है।
जो आज लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। आज महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। चलई आज हम कुछ चीजों के दामों के बारे में जानकारी देते हैं जो आज 100 के पार है। 1947 में इन चीजों की कीमत कितनी थी और आज 2023 में इन चीजों की कीमत कितनी है।
आलू और चावल की कीमत
1947 में आजादी के समय आलु की कीमत की बात करें तो वो 25 पैसे में किलो आलु मिलता था और आज 2023 में आलु की 30 रूपये तक है। तथा 1947 में चावल 12 पैसे का एक किलो मिलता था और आज 2023 में चावल 40 रूपये से 250 तक मिलता है।
ये भी पढ़ें…अक्षय कुमार के पास थी कनाडा की नागरिकता, अब हो गए भारतीय
सोने के भाव
जब 1947 में देश को आजाद मिली थी तो सोने का दाम 88.62 रूपये प्रति 10 ग्राम था। 2023 में यही दाम 59000 प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है।
दिल्ली से मुंबई फ्लाईट का किराया
1947 में दिल्ली से मुंबई फ्लाईट का किराया 140 रूपये था जो 2023 में 700 रूपये है। किराया 1947 में भी कुछ कम नहीं था तब के हिसाब से।
पेट्रोल के दाम
पेट्रोल डीजल की कीमत का बढ़ना मतलब हर एक चीज का दाम बढ़ना है। 1947 में दाम आपको हैरान कर देंगें। आजादी के समय पेट्रोल के दाम 25 पैसे प्रति लिटर था 2023 में इसके दाम 96.72 रूपये प्रति लिटर है। डीजल के दाम 89.66 रूपये प्रति लिटर है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।