Fireman final Result Declared in Rajasthan : राजस्थान के अंदर निकली फायरमैन की भर्ती को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें प्रदेश भर में फायरमैन के छह सौ पदों के लिए मात्र 480 आवेदकों का चयन हुआ है। इससे अब 120 पद रिक्त हो गये हैं।
आपको ये भी बता देंं कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परिणाम घोषित किया है। इनमें 226 आवेदकों की प्रोविजनल, जबकि 224 आवेदकों की वेटिंग लिस्ट जारी की है। अब इनको 7 दिनों में एक बार फिर दस्तावेजों की जांच करवानी है।
आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने अक्टूबर माह 2021 में 600 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसके लिए आवेदन मांगे थे। बता दें 600 पदों के लिए राजस्थान के 7 संभाग में आयोजित की गई थी। इसमे डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके बाद परीक्षा आयोजित की गई।
ये भी पढ़े…Moon land Gift to Wife : पत्नी को खुश करने के लिए चांद पर खरीदकर गिफ्ट की जमीन
ये भी बता दें कि भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी। वहीं इसके बाद अप्रैल 2023 में रिटन टेस्ट का परिणाम जारी किया गया। वहीं परिणाम जारी होने के 6 माह बाद भी प्रैक्टिकल और फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। इसके बाद अब जाकर फाइनल परिणाम जारी हुआ है। जिसमें 480 आवेदको का चयन किया गया है।
नोटः अधिक जानकारी के लिए राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।