Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम बार-बार आंख मिचौनी खेल रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 15 और 16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है वहीं ये 17 से 20 अक्टूबर तक भी जारी रह सकती है। फिलहाल प्रदेश में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ रही है वहीं दोपहर में अभी भी कड़ाके की धूप ने लोगों को परेशान किया है। बरसात के बाद ही पूरी तहर से ठंड अपने रंग में आएगी।
जानिए आज और कल के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। आज बूंदाबादी या बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। कल अगर बारिश होती है तो मौसम में ठंड और बढ़ जाएगी।
जानिए 15 से 21 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में 15 अक्टूबर रात से 17 अक्टूबर तक बरसात की पूरी संभावना बनती नजर आ रही है। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।
वहीं 19 अक्टूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिससे बादल गरजने के साथ-साथ तेज हवाओं के के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 16 अक्टूबर को हरियाणा दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट और कहीं-कहीं हल्के कोहरे की संभावना बनती नजर आ रही है। 21 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने की मौसम विभाग ने जानकारी दी है।
अगर आपको Sachpost news पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें।
इसी तरह से मौसम से जुड़ी नई-नई जानकारी और आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
ये भी पढ़ें : Cricket in Olympics Games: 128 साल बाद ओलंपिक में होगा क्रिकेट मैच, IOC ने लिया फैसला