Hisar News : हिसार-ए-फिरोजा जिससे आज हम हिसार शहर के नाम से जानते हैं जिसमें कभी चार दरवाजे हुआ करते थे। लेकिन अब चार तो नहीं HISAR शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नगर निगम मुख्य तीन भव्य प्रवेश द्वार बना जा रहा है।
जिसको लेकर हिसार नगर निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है. शहर के प्रवेश द्वारों का निर्माण 3.07 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। टेंडर अगले साल 25 जनवरी को जारी किया जाएगा
बता दें कि पिछले दिनों हुई हिसार नगर निगम की बैठक में शहर की विभिन्न सड़कों पर सात प्रवेश द्वार बनाने का निर्णय लिया गया। इनमें से 3 प्रवेश द्वार दिल्ली रोड (Delhi Road), सिरसा रोड (Sirsa Road) और राजगढ़ रोड (Rajgarh Road) चुने गए हैं। इनमें से पहला कैंट के पास दिल्ली हाईवे से हिसार शहर के अंदर प्रवेश बिंदु पर होगा।
हिसार में बनने वाले प्रवेश द्वार की विशेषताएं
फिलहाल यह सड़क चार लेन की है और भविष्य में इसे छह लेन का बनाया जा सकता है। इस संभावना को देखते हुए प्रवेश द्वार की चौड़ाई 120 फीट रखी जायेगी. साथ ही इसे 20 फीट ऊंचा किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर अशोक चक्र भी होगा जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता होगी।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अशोक चक्र स्टील से बना होगा और इसकी 24 टाइलें स्टील की प्री-फैब्रिकेटेड होंगी. यह वजन में काफी हल्का होगा इसलिए इसे इंस्टॉल करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और यह लगभग एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा।
आपके शहर से जुड़ी लोकर खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।