Political News Haryana 2024 : राजनीति में कब किस का पलड़ा भारी हो जाए और कौन कब किस और पलट जाए कोई नहीं कह सकते। फिलहाल हरियाणा के सियासी गिलियारे में कुछ ऐसा ही चल रहा है। जिस तरह से जजपा के बढ़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि JJP और इनेलो का कुनबा फिर एक हो सकता है। जानिए ऐसा हम क्यों कह रहे हैं पूरी खबर प़ढ़ें।
राजनीति से जुड़ी अपडेट खबरें जानने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
SachPost News, Chandigarh : हरियाणा में एक बार फिर सियासी पारा बढ़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि प्रदेश की जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी एक हो सकते हैं। हरियाणा की सियासत में एक बार फिर काफी उथल पुथल देखने को मिल सकती है। फिलहाल जहां Lok Sabha Election 2024 को लेकर राजनीतिक सियास तेज है, वहीं इनेलो का पुराना कुनबा एक होने के संकेतों से भी Lok Sabha Election में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में भी चौटाला परिवार JJP और इनेलो पार्टी के एक होने की चर्चा जोरों पर है।
जानकारी के अनुसार चौटाला परिवार को एक करने के लिए कई बड़े नेता अपने प्रयास में जुटे हुए हैं। फिलहाल जहां Lok Sabha Election 2024 का प्रचार जोरों पर है, वहीं चौटाला परिवार के एक होने से हरियाणा में राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।
ये भी पढ़ें : JJP के प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जानिए कौन-सी होगी अगली नई पार्टी , ये कही बड़ी बात…
कई बड़े नेता कर रहे पारिवारिक सदस्यों से संपर्क
बता दें कि जानकारी के अनुसार इंडियन नेशनल लोकदल व जननायक जनता पार्टी एक हो सकते हैं। इन्हें एक करने के लिए कई बड़े नेता लगातार परिवारिक सदस्यों से संपर्क भी कर रहे हैं। वहीं जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला का कहना है कि अगर बड़े चौटाला साहब (ओमप्रकाश चौटाला) पहल करें तो हम तैयार हैं। परिवार को इकट्ठा करने के लिए हमें जब भी चौटाला साहब बुलाएंगे हम जाने को तैयार हैं।
निशान सिंह को मनाने का भी प्रयास करेंगे
अजय चौटाला ने जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने पर कहा कि उन्हें मनाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह निशान सिंह द्वारा पार्टी को मझधार में छोड़कर जाना दुखदायी है। व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर पार्टी न छोड़ने का अनुरोध किया जाएगा।
जल्द होगी Lok Sabha Election 2024 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा
बता दें कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला सोमवार को दादरी के गांव मिसरी, लांबा, नीमड़ी सहित कई गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जहां पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। वहीं कहा कि जल्द ही Lok Sabha Election 2024 के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर दी जायेगी।
प्रजातंत्र में कोई कर सकता है विरोध
अजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निशान सिंह ने पार्टी छोड़ने का क्यों फैसला लिया, इस बारे में उनसे फोन पर संपर्क भी किया। संपर्क होने व मिलने के बाद ही उनको मनाने की कोशिश की जाएगी। वे जजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं और बुरे वक्त भी साथ रहे। भाजपा व दुष्यंत का विरोध मामले में अजय चौटाला ने कहा कि विरोध करने वाले किसान संगठन हैं, प्रजातंत्र में कोई भी विरोध कर सकता है।
दुष्यंत ही होंगे आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा
आगामी विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ही जजपा में सीएम का चेहरा होंगे। जजपा आगामी विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन भी कर सकती है। उन्होंने मीनू बैनीवाल के भाजपा में जाने पर कहा कि वे कभी जेजेपी के प्राथमिक सदस्य रहे ही नहीं। वहीं कांग्रेस को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेसी में बहुत गुटबाजी है।