RBI Saving Account New Rules :आज के समय में हर किसी का अपना बैंक खाता तो है, लेकिन आमतौर पर बैंक खाते को लेकर हर किसी को संशय होता है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं। इस बारे में आरबीआई की गाइडलाइन (RBI Saving Account New Rules) के अनुसार कितने खाते हो सकते हैं और क्या नियम रहा इस पर पूरी जानकारी इस खबर में आपके लिए लेकर आएं हैं।
बैंकों से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए आप हमें Google News पर फॉलो करें।
Sachpost News, New Delhi : आज के समय में लगभग सभी का बैंक खाता तो होता ही है। केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास bank account होना जरूरी है। बच्चों को भी बैंक खाता खोला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके अपने नाम पर कितने बैंक खाते खोल सकते हैं। RBI हाल ही में एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं। आईए जानते हैं।
बैंक खाता खोलने के विकल्प RBI Saving Account New Rules
लोगों के पास अपनी जरूरतों के अनुरूप बैंक खाता खोलने का विकल्प होता है। जिसमें करंट अकाउंट (current account), सैलरी अकाउंट, जॉइंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट शामिल है। प्राइमरी बैंक खाते की बात करें तो वह सेविंग अकाउंट है। जो अधिकतर लोग ओपन करवाते हैं। क्योंकि इसमें जमा राशि पर आपको ब्याज भी मिलता है।
Read Also : BSF Online Bharti 2024 : BSF में भर्ती होने का सुनहरा अवसर, इन पदों पर निकली बंपर job…
जिनके लेनदेन यानी ट्रांजेक्शन ज्यादा होते हैं ऐसे लोग करंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं। जिसमें अधिकतर बिजनेस वाले लोग शामिल होते हैं। सैलरी अकाउंट वेतनभोगियों के लिए होता है। जिसमें आपको मिनिमम बैंलेस रखने की आवश्यकता नहीं होती। यह जीरो बैलेंस अकाउंट (zero balance account) होता है। जॉइंट अकाउंट आप अन्य किसी व्यक्ति जैसे अपने पति-पत्नी या अपने बच्चे, माता-पिता के साथ ओपन करवा सकते हैं।
नहीं है कोई लिमिट तय ( RBI Saving Account New Rules)
यह कोई फिक्स नहीं है कि भारत में कोई व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट ओपन (bank account open) कर सकता है। इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। अपनी इच्छा और जरूरतों के अनुसार कोई भी व्यक्ति कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं। आरबीआई ने कोई सीमा तय नहीं की है।
आप जितने ज्यादा बैंक खाते ओपन करते हैं उन सभी का आपको ध्यान रखना होता है। जैसे आप कौन सा विकल्प चुनते हैं उसके अनुसार आपको सभी खातों को मैनेज करना होता है। आप चाहे तो अलग-अलग बैंकों के साथ भी सेविंग या अन्य खाते ओपन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बैंकिंग के सभी नियमों का पालन (banking rules) करना होगा।