Gohana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संत कबीर के 626वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारते हुए गरीब व्यक्ति को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए कई घोषणाएं की। तो आइए जानते है गोहाना में हुई राज्यस्तरीय कबीर जयंती पर सीएम ने हरियाणा के लिए क्या नहीं घोषणाएं की।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
Sachpost News,Gohana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को राज्यस्तरीय कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेश का 23वां जिला गोहाना बनाया जाएगा।
सोनीपत के गोहाना में संत कबीरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सैनी ने कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। कमेटी के नॉर्म्स पूरे होते ही गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी।
CM ने कहा कि गोहाना से जींद रोड तक बाइपास निर्माण भी जल्द पूरा होगा, इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही प्रदेश की SC और OBC की धर्मशालाओं के लिए भी 100 करोड़ रुपए जारी की जाएगी।
सीएम ने सभी को संत कबीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘कबीर वाणी का हर शब्द प्रेरणा देता है। आज भी उनके के दोहे जीवन का सच बयां करते हैं।’ उन्होंने सभी से कबीर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने हमेशा ही अंधविश्वास और पाखंडवाद का विरोध किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संत कबीरदास जी के 626वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारते हुए गरीब व्यक्ति को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए कई घोषणाएं की।
ये भी पढ़ें…Haryana BPL Family: हरियाणा के BPL परिवारों को सीएम सैनी ने दी ये बड़ी सौगात…
इन घोषणाओं में मुख्यतः गोहाना में संत कबीर के नाम से चौक का निर्माण, गोहाना धानक शिक्षा सभा को लाइब्रेरी व लंगर हाल का निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि, भूमि उपलब्ध होने पर रोहतक-जींद रोड पर बाईपास का निर्माण और सरकारी नौकरियों में बैकलॉग को जल्द पूरा किया करना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार संत कबीर दास की शिक्षाओं व दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सर्व समाज के हित में काम कर रही है। गरीब व्यक्ति को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं।