Monsoon Entry In Haryana : 26 व 27 जून को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 28 से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून आने की भी तारीख तय कर दी है। तो जानिेए कब होगा हरियाणा में मानसून का आगाज कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से…।
मौसम से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
Sachpost News, Monsoonn update 2024: हरियाणा में पिछले दो दिन में हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। बारिश से लू का प्रकोप कम हुआ । बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को कई शहरों में बारिश हुई। गुरुग्राम 4 और मेवात में 12.5 एमएसम बारिश दर्ज हुई।
राज्य में सबसे गर्म शहर भिवानी, सिरसा और हिसार रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
रात में सबसे कम तापमान हिसार में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून तक तापमान बढ़ेगा। 26 व 27 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 30 जून तक मानसून की एंट्री हरियाणा में हो सकती है।
पंजाब में इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
पंजाब में तीन दिन तीखी धूप के बाद प्री मानसून दस्तक देगा। इसके बाद 26 से तीन दिन के लिए सूबे के अधिकतर हिस्सों बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल में 28 जून से मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है, जिससे दो दिन पहले ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, हरियाणा में 24 से 27 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें… Weather Alert Haryana : हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का कहर, इन छह जिलों में अलर्ट जारी, रहें सावधान…
मौसम विभाग ने पंजाब में 26 से तीन दिन के लिए भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक 26 प्री मानसून दस्तक देगा, जिस गति के साथ मानसून आगे बढ़ रहा है। इससे पूरी संभावना है कि इस महीने के अंत तक मानसून पंजाब में दस्तक दे सकता है।
उन्होंने कहा कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक रहेगी। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में भी मानसून अमूमन जून के अंत तक ही पंजाब में दस्तक देता रहा है। हालांकि, इस बार बीते वर्षों के मुकाबले अधिक बरसात होने की संभावना है।
पंजाब में दो दिन लू का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान पारे में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। उधर, शनिवार को भी पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
अभी भी यह औसत से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। लू के प्रकोप के साथ लुधियाना सबसे गर्म है। यहां 42.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4, लुधियाना का 41.4, पटियाला का 40.4, बठिंडा का 34.0, गुरदासपुर का 40.0, फिरोजपुर का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।
हिमाचल में 2023 में सामान्य से चार दिन पहले आया था मानसून
वर्ष 2023 में सामान्य से चार दिन पहले 24 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2023 के मानसून सीजन ने भारी तबाही मचाई। 24 जून से 6 अक्तूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर बारिश हुई थी।