Roadways Conductor Jobs : हरियाणा रोडवेड में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रोडवेज में 991 परिचालकों की भर्ती का पत्र जारी कर दिया है। तो आइए जानते हैं क्या रहेगी प्रक्रिया और कैसे कर सकते हैं नौकरी के लिए आवेदन। पूरी खबर पढ़ें विस्तार से…।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
Sachpost News, Chandigarh: हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा HKRN के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय द्वारा सभी डिपुओं की मांग अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है।
मुख्यालय द्वारा जारी पत्र पृ. क्रमांक 3114-37/ए2/ई3 दिनांक 27 जून 2024 के माध्यम से संख्या अनुसार 991 कंडक्टरों की होने वाली भर्ती की सूचना भेजी है। रोडवेज विभाग में कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद बसों के पहले की अपेक्षा ज्यादा रूटों पर संचालन किया जा सकेगा।
इन रोडवेज डिपुओं को मिलेंगे कंडक्टर (Roadways Conductor Jobs)
परिवहन विभाग द्वारा पत्र के अनुसार हरियाणा के भिवानी व करनाल को छोड़कर 22 डिपुओं में HKRN के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती होने के बाद डिपु अनुसार कंडक्टर की सूची इस प्रकार है:
पत्र मिला, जल्द होगी कंडक्टरों की नियुक्ति
हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि मुख्यालय द्वारा HKRN के माध्यम से नये कंडक्टरों की भर्ती बारे पत्र मिल चुका है। पत्र अनुसार 991 नये कंडक्टरों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। जिनमें से दादरी डिपो में 30 कंडक्टर नियुक्त होंगे।
बताया कि नये कंडक्टरों के आने से ग्रामीण सहित मुख्य रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से होगा और आमजन को परिवहन सुविधा भी मिल सकेगी।
जानिए किस जिले में कितने पद खाली (Roadways Conductor Jobs)
डिपो का नाम संख्या
चरखी दादरी 30
दिल्ली 11
फतेहाबाद 22
झज्जर 50
करनाल 60
पलवल 41
यमुनानगर 45
अम्बाला 20
कुरुक्षेत्र 53
सिरसा 49
पंचकूला 85
चंडीगढ़ 40
सोनीपत 54
हिसार 62
रेवाड़ी 25
फरीदाबाद 60
जींद 70
पानीपत 20
रोहतक 15
गुरुग्राम 85
नूंह 40
नारनौल 54