Monsoon First Rain : दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून न दस्तक दे दी है। मानसून की सक्रियता से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसी के साथ कई जगह भारी बरसात से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। रविवार रात को हरियाणा के की जिलों में भारी बरसात हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भर गया।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
आपको बता दें कि प्रथम बरसात ने ही दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद को पानी-पानी कर दिया है। मौसम विभाग ने अब सोमवार से आने वाले 72 घंटे यानि तीन दिन तक भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यानी यह बरसात आमजन के लिए राहत की जगह आफत बन सकती है।
गर्मी से मिली राहत Monsoon First Rain
बरसात से तापमान में भी गिरावट आई है। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बरसात की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें… Haryana Pension Scheme New Update : हरियाणा में पेंशन के लिए प्रो एक्टिव मोड़ तैयार, अब नहीं रहेगा ये झंझट..
इसी के साथ ही मंगलवार 2 जुलाई को भी भारी बरसात की चेतावनी के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जबकि बुधवार 3 जुलाई को भी भारी बरसात के साथ अधिकतम तापमान और घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।