Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरुर आई लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान भी कर दिया। सोमवार को हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
Sachpost News, Haryana : मौसम के मिजाज को देखते हुए विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर,रोहतक, फतेहाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई।
हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने बरसात के बीच किसानों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसान भारी बरसात के दौरान कपास की फसल में पानी जमा न होने दें। अगर कपास की फसल में पानी जमा हो जाता है तो इससे फसल को नुकसान होता है।
ये भी पढ़ें : सीएम सैनी ने सोनीपत में खोला सौगातों का पिटारा, 112 करोड़ की 14 परियोजनाओं को किया लोकार्पण
नमी में कपास पर कीट अधिक हमला करते हैं। इसलिए बरसात के बाद जब भी मौसम खुले तो कृषि वैज्ञानिकों या नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों पर जाकर दवाइयों के छिड़काव से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
17 जुलाई बदलेगा मानसून का मिजाज
प्रदेश में 17 जुलाई से मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉं. चंद्रमोहन के अनुसार 17 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके अलावा 15 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस वजह से वहां से नमी मिलेगी।
इस दौरान 17 जुलाई को उत्तरी व पूर्वी जिलों और 18 व 19 जुलाई को पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। इसके अलावा 22 जुलाई को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 26 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
फिलहाल प्रदेश में 16 जिलों में इस माह में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल शामिल है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ व नूंह में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, रविवार को गुरुग्राम, झज्जर व रोहतक में बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई।