Today Weather News Update : हरियाणा में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। मंगलवार व बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसी के साथ ही फसलों को काफी फायदा मिला है। मानसून की बरसात को लेकर मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को भी कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट में प्रदेश के जिलों में भारी बरसात होने की उम्मीद जताई है।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट Sachpost.com पर।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की और मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत में बरसात हुई है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी बरसात होने से तापमान में गिरावट संभव है।
आपको बता दें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, यमुनानगर, पलवल में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट जारी किया गया था।
अगर आपको Sachpost news पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।