Weather update today : हरियाणा में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ। अब उमस भरी गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभगा ने बुधवार 31 जुलाई के लिए इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, चरखी दादरी, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत,झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
जुलाई में कम हुई बरसात
बता दें कि हरियााणा प्रदेश में जुलाई में सामान्य से 35त्न कम बरसात हुई है। अमूमन हरियाणा प्रदेश में इस अवधि में 130.2 एमएम बरसात होती है, लेकिन अबकी बार केवल 84.1 मिलीमीटर बरसात हो सकी है। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट के जिलों में बरसात हुई है। इनमें पानीपत में 23.6, करनाल 13.4, कुरुक्षेत्र में 15.3, कैथल में 13.9, सोनीपत में 35, अंबाला में 5.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं यमुनानगर में 13.0, सिरसा में 3.1, दादरी में सिर्फ 3.0, पलवल में 1.3 और पंचकूला में 1.4, रोहतक में 1.6 एमएम बारिश हुई है।