Vehicle Owner Details: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नंबर प्लेट की मदद से आप कैसे वाहन मालिक का पता लगा सकते हैं। ये आज के समय में आपके लिए जानना बेहद आवश्यक है। क्योंकि अगर आप कोई सेकेंड हैंड वाहन खरीदते हैं तो नंबर प्लेट की मदद से आपके पास मालिक की सभी डिटेल आ जाएंगी और आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इसके अलावा हिट रन के केस में भी नंबर प्लेट अहम भूमिका निभाती है। अगर आपके पास वाहन का नंबर है तो वाहन मालिक के खिलाफ आसानी से FIR हो सकती है।
ऐसे ले सकते हैं वाहन मालिक से जुड़ी सभी डिटेल्स
1-सबसे पहले आप Parivahan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2- यहां आप सूचनात्मक सेवाओं पर जाएं।
3-इसके बाद ‘सूचना सेवाएं’के ऑप्शन पर क्लिक करें
4- अब आप ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘अपने वाहन विवरण जानें’का ऑप्शन चुनें।
5- लॉग इन करें या एक अकाउंट बनाएं। अगर आपने पहले से अकाउंट बनाया तो अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। वहीं अगर आप नए यूजर हैं तो एक नया अकाउंट बनाएं
6-इसके बाद आप वाहन के बारे में जानकारी दें। वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद आप ‘वाहन सर्च’ पर क्लिक करें।
7- अब आप वाहन मालिक की जानकारी देख सकते हैं।
आपको यहां एक स्क्रीन दिखाई देगी। जिसमें वाहन मालिक के साथ-साथ अन्य वाहनों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
इन सभी स्टेप्स का फॉलो कर आप परिवहन वेबसाइट पर नंबर प्लेट का उपयोग करके वाहन मालिक के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।