Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश से प्रदेश के कई जिले पूरी तरह से भीग गए। मंगलवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड की गई। यहां 49.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में बारिश हो सकती है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
सोमवार को यहां 163 एमएम बारिश हुई थी। इसके अलावा सोनीपत में 16.0 एमएम, सिरसा में 14.0 एमएम, करनाल में 9.0 एमएम, अंबाला में 1.2 और पानीपत में 1.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
बारिश के बाद भी दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं देखा गया। सिरसा आज भी सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
हरियाणा में कल यानी 3 जुलाई को मानसून थोड़ा कमजोर रहने के आसार है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने 2 जिलों यमुनानगर और करनाल में बहुत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और सिर्फ 7 जिलों में भारी बाारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
वहीं पंजाब में बीते 24 घंटों में नंगल, आनंदपुर साहिब, तिबरी, खरड़, हलवारा IAF, फिल्लौर, लुधियाना, धारीवाल, पायल और लुधियाना में बारिश हुई। पंजाब में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पठानकोट में रहा। वहीं, प्रमुख शहरों में अमृतसर में 36.3 डिग्री, लुधियाना में 35 डिग्री, जालंधर में 36.1 डिग्री और पटियाला में 35.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने पंजाब के 12 जिलों में कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कांगड़ा के धर्मशाला और सिरमौर जिला के नाहन में जरूर बारिश हुई है, मगर अन्य क्षेत्रों में आज भी मानसून का असर नहीं दिखा। मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया था। वहीं हिमाचल के कांगड़ा में खड्ड में नहाने गए टूरिस्ट फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश के आसार है, लेकिन मानसून कमजोर पड़ने की वजह से बारिश नहीं हो रही। आज धर्मशाला में 40 मिलीमीटर और नाहन में 16 मिलीमीटर बारिश हुई है।