Khajoor ki Kheti : अगर किसान भाई खजूर के खेती करने की सोच रहे हैं तो लाल खजूर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है जिसे आप बंपर पैदावार ले सकते हैं। एडीपी-1 वैरायटी के खूजर के एक पेड़ पर 100 किलो तक फल लगता है। जो बाजार में 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। ऐसे में किसान खजूर के पेड़ लगाकर मालामल हो सकते हैं। जानिए कैसे करें खजूर की खेती (Khajoor ki Kheti) ।
रेतीली मिट्टी में आसानी से होती है Khajoor ki Kheti
Khajoor ki Kheti के लिए उचित जल निकासी वाली रेतीली मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसकी खेती सख्त जमीन पर नहीं की जा सकती। इसे ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती और तेज धूप में इसके पौधों का विकास होता है।
खूजर के पौधों को अच्छे बढ़ने के लिए 30 डिग्री तापमान की जरूरत पड़ती है और खजूर को पकने के लिए 45 डिग्री तक तापमान की जरूरत होती है। भारत के कई राज्यों में अब खजूर की खेती कर किसान बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं।
खजूर नर और मादा दो प्रकार के पौधे होते हैं। मादा प्रजाति में तीन किस्म जिसमें बरही, खुनेजी और हिल्लावी पाई जाती है। वही नर किस्म में धनामीमेल और मदसरीमेल होता है।
खर्च और कमाई –
खजूर की खेती में खर्च ज्यादा नहीं होता। इसके पेड़ में 70 से 100 किलो तक की पैदावार होती है। एक एकड़ के खेत में तक़रीबन 70 पौधे लगाए जा सकते हैं। ऐसे में एक बार में फसल से 5 हजार किलो तक पैदावार ली जा सकती है।
बाजार में खजूर की अच्छी-खासी डिमांड रहती है और इसे महंगे रेट बेचा जा सकता है। किसान एक पड़े से करीब 10 हजार से 15 हजार रुपये तक की कमाई कर सकता है।
कैसे और कब लगाए खजूर के पौधे
खजूर के पौधों की रोपाई की जारी है। इसके लिए खेत में एक मीटर की दूरी पर गड्ढे तैयार कर लें। इन गड्ढों में 25 से 30 किलो गोबर की खाद मिट्टी के साथ मिलकर डाल दें। किसी सरकारी रजिस्टर्ड नर्सरी से अच्छी वेरायटी के पौध लाकर किसी जानकर की निगरानी में पौधे लगा ले। खजूर के पौधों की रोपाई के लिए अगस्त का महीना सबसे उत्तम माना जाता है।
एक एकड़ के खेत में तक़रीबन 70 खजूर के पौधों को लगा सकते है। खजूर का पौधा रोपाई के 3 वर्ष बाद फल देना शुरू कर देता है।
खजूर को सिंचाई की भी कम जरूरत पड़ती है। गर्मीयों में 15 से 20 दिनों में एक बार और सर्दियों में महिने में केवल एक बार सिंचाई की आवश्यता पड़ती है।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट Sachpost.com पर।