Krshi Vikas Mela HAU : हरियाणा में हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 8 अक्टूबर से तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला- 2023 (Krshi Vikas Mela HAU) का आयोजन हो रहा है। इस मेले को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि इस वर्ष मेले का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के साथ मिलकर किया जाएगा। किसानों के मनोरंजन के लिए हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित (Krshi Vikas Mela HAU)
कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्रीअन्न की खेती के बारे में सभी जानकारियां दी जाएंगी। इस तीन दिवसीय मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। इस मेले के दौरान हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
सरकारी बीज के लगेंगे बिक्री काउंटर
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के कृषि मेला ग्राउंड, गेट न. तीन के सामने लगाया जाएगा। इस मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों करवा सकते है जांच
किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। इसी के साथ फसल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। किसानों की कृषि तथा गृह-विज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रश्रोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा दी जाएगी।
सह-निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुकिंग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा एवं चैम्बर ऑफ इंडियन इंडस्ट्रिज द्वारा की जाएगी।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।