Weather Alert In Haryana : कमजोर पश्चिमी विक्षोप के कारण अगल दो दिन हरियाणा में बारिश होने की पूरी संभावना है। कई स्थानों पर तेज हवा के साथ ओले गिरने की भी संभावना।
मौसम में फिर से बदलाव हो रहा है। बुधवार से बदलाव होने के साथ प्रदेश के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की तरफ से 28 मार्च को प्रदेश के 12 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की है। बादलवाई होने के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश में फसल पककर तैयार है, मगर मौसम बदलने से उसको खतरा भी हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से 26 मार्च की रात या 27 से मौसम में बदलाव के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
28 से 30 मार्च तक लगातार प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना
इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 मार्च रात्रि को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। आइएमडी के विज्ञानियों ने 28 से 30 मार्च तक लगातार प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की हुई है।
हरियाणा जिलों का तापमान
अंबाला 20.1 32.6
भिवानी 17.2 33.7
गुरुग्राम 16.5 33.4
हिसार 16.4 34.4
करनाल 15.9 30.9
कुरुक्षेत्र 18.5 31.6
नारनौल 18.8 36.8
रोहतक 17.4 32.4
सिरसा 18.6 33.4
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।