Birth Certificate Apply Online : अगर आपके पास आपका बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो आप इसे अब काफी आसानी के साथ बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको घर से कहीं जाना भी नहीं होगा और आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट घर में बैठकर ही बनवा सकते हैं। बताते चलें कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए एक नया पोर्टल है जहां से आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।
इस नए पोर्टल पर आपको अपने घर से ही अप्लाई करने की सुविधा मिलती है। जैसे कि जिन लोगों के पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं होता तो इसे बनवाने के लिए इन्हें काफी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आप अपना या फिर अपने किसी भी परिवार के सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं।
अगर आपको नहीं पता कि आप कैसे बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई (Birth Certificate Apply Online) कर सकते हैं तो आज हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। तो सारी बातों की अगर आपको जानकारी चाहिए और आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो हमारा यह पोस्ट आपके जरूर काम आएगा।
Birth Certificate Apply Online
जैसा कि आपको पता ही होगा कि जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही अहम डॉक्यूमेंट होता है। जब किसी का जन्म होता है तो तब बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया जाता है। परंतु जिनके पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं होता तो ऐसे में इन्हें आगे जाकर अपना आधार कार्ड बनवाने में या फिर विद्यालय में एडमिशन लेने में बहुत कठिनाई होती है। कई बार ऐसा भी होता है कि जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए जब आप जाते हैं तो आपको बहुत लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ जाता है।
हालांकि सरकारी अस्पतालों में जन्म के बाद बच्चे का प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके लिए आपको आवेदन फार्म उपलब्ध कराया जाता है और वहीं पर भरवा कर जमा करवाया जाता है। फिर इसके 21 दिन के अंदर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आपके घर के पते पर भेज दिया जाता है।
लेकिन अगर किसी का जन्म प्राइवेट अस्पताल में होता है तो तब वहां पर बर्थ सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता। ऐसी स्थिति में काफी ज्यादा समस्या हो जाती है जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए। इसके लिए आपको नगर पालिका जाना पड़ता है और वहां पर आपको आवेदन फॉर्म भरना होता है और इसके पश्चात आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा पाते हैं। इस प्रकार से आपको ना तो किसी भाग दौड़ की आवश्यकता होगी और ना ही किसी और समस्या का सामना करना पड़ेगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो तब आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए माता-पिता का आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक किया गया मोबाइल नंबर, इसके अलावा अस्पताल की रसीद, बच्चे के माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र और इसके साथ में कुछ अन्य प्रकार के दस्तावेज भी होते हैं जो आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए देने पड़ते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
जैसा कि हमने आपको बताया कि आप अपने घर के किसी भी सदस्य का, अपना या फिर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं। यहां बताते चलें कि आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप बिल्कुल नई तरीके से अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : फ्री में करवा रहे कंप्यूटर कोर्स, कोई भी कर सकता है आवेदन…
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इसके लिए यहां हम जो लिंक बता रहे हैं आप इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
अब यहां पर आने के बाद आप जनरल पब्लिक वाले लिंक को ढूंढिए और इस पर क्लिक कर दीजिए।
इसके पश्चात आप साइन-अप कर लीजिए और अब आपको लॉगिन आईडी और साथ में पासवर्ड भी प्राप्त हो जाएगा।
जो लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको मिला है फिर आप इसके माध्यम से इस वेबसाइट के पोर्टल पर लॉगिन कर लीजिए।
फिर आप रिपोर्ट बर्थ के विकल्प को चुनकर इस पर क्लिक कर दीजिए और आपके सामने अब एक आवेदन आ जाएगा।
इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी तो इसलिए आप हर जानकारी को सही तरह से दर्ज कर दीजिए।
फिर जो भी जरूरी दस्तावेज हैं इन्हें आप सही तरह से स्कैन करके एक-एक करके अपलोड कर दीजिए।
इस प्रकार से समस्त प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और फिर आप नीचे दिखाई देने वाले फाइनल सबमिट वाले बटन को दबा दीजिए।
इतना करते ही आपके बर्थ सर्टिफिकेट का एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा।