Haryana Weather Update Sachpost : मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार हरियाणा में अभी तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। उत्तरी हरियाणा में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
कल रात हो हुई बूंदाबांदी से उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई। खासकर रात में न्यूनतम तापमान औसतन 0.6 डिग्री बढ़ा है। यह राज्य के औसत से 2.4 डिग्री अधिक है। सिरसा की रात सबसे गर्म थी; तापमान 31 डिग्री तक था। रात में हवा न चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी भी एक कारण है।
हरियाणा में मानसून का 78 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। मानसून सीजन में 358.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। 312.6 MM से यह लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। मानसून सीजन में हरियाणा में 460 मिमी बारिश होती है। Aug. में कम बारिश के कारण भी बिजली की खपत बढ़ी है। 22 अगस्त तक राज्य में बिजली की मांग 30.13 करोड़ यूनिट थी।
ये भी पढ़ें… Weather Forecast : 23 से 25 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त में मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। वैसे तो अगस्त महीने में 15 से 22 दिन तक बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि सितंबर में तापमान कम होगा।
वर्तमान मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अभी भी सामान्य रूप से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की ओर है. हालांकि, मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर नीचे आने और उत्तरप्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा राज्य में 23 अगस्त से 27 अगस्त के दौरान उत्तरी जिलों (पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल)
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा और बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी। तापमान इस दौरान बदलने की संभावना नहीं है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।