Cheapest Dry Fruits Market : ये तो हम सभी जानते हैं, सेहत के लिए सूखे मेवे ( Dry Fruits) कितने ज्यादा फायदेमंद हैं। कमजोरी से लेकर आंखों की रोशनी तक और तेज दिमाग से लेकर याददाश्त अच्छी करने जैसी परेशानियों तक, ये मेवे हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक होते हैं। हालांकि जब बात काजू-बादाम की आती है, तो यही मेवे सबसे ज्यादा कीमत में बाजारों में मिलते हैं।
जिन्हें इंसान अगर मुट्ठीभर भी खरीद लें तो जेब खाली हो जाए। हालांकि भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहां ड्राई फ्रूट्स आलू-प्याज की कीमत में मिल जाते हैं। 1000 रुपए में मिलने वाले बादाम आपको इस बाजार में महज 40 रुपए किलों में आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए फिर ज्यादा देर किए आपको इस लेख के जरिए ड्राई फ्रूट की सस्ती मार्केट (Cheapest Dry Fruits Market) के बारे में बताते हैं।
यहां मिलता है सबसे सस्ती ड्राई फ्रूट्स (Cheapest Dry Fruits Market)
सबसे सस्ती ड्राई फ्रूट्स भारत के झारखंड के राज्य में बिकता है। झारखंड के जामताड़ा जिले को काजू नगरी भी कहते हैं। झारखंड में बड़ी मात्रा में काजू की खेती भी की जाती है। हर साल यहां हजारों के टन में काजू की पैदावार होती है। यहां आपको ड्राई फ्रूट्स की कीमत कौड़ियों के भाव में दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें.. Warm Water Benefits : शरीर के लिए वरदान हैं सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना, जानिए कैसे करें शुरुआत
जामताड़ा में काजू बादाम की क्या है कीमत
भारत के बाजारों में काजू की कीमत करीबन 900 रुपए से एक हजार रुपए किलों है। लेकिन जामताड़ा में सड़क किनारे लोग काजू-बादाम बेचते हुए दिख जाएंगे। आसानी से यहां काजू 30 रुपए किलो 40 रुपए प्रति किलो खरीद सकते हैं।
जामताड़ा में क्यों सस्ता है काजू और बादाम (Cheapest Dry Fruits Market)
जामताड़ा के नाला गांव में करीबन 50 एकड़ जमीन पर काजू की खेती की जाती है। यहां काजू के बड़े-बड़े बागान भी हैं। इस वजह से बागान में काम करने वाले लोग भी बेहद सस्ते दाम पर सूखे मेवे बेचते हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी काजू की भरपूर खेती होती है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।