State president left JJP : हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी ( JJP ) में को बड़ा झटका लगा है। JJP के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ (State president left JJP) दी है। उन्होंने अभी पार्टी हाईकमान को मौखिक रूप से पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। जल्द ही लिखित इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सौपेंगे।
निशान सिंह की कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
कांग्रेस में जा सकते हैं निशान सिंह
देश में सत्ता परिवर्तन के बाद से झटके झेल रही जननायक जनता पार्टी (JJP Party big news) के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्यों में शुमार निशान सिंह जल्द कांग्रेस (Haryana Congress) का हाथ थाम सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के मार्फत कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है और आने वाले किसी भी दिन वो औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के इन 14 जिलों में 30 मीटर से भी नीचे खिसका भूजल, संकट के बादल मंडराए…
दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर किया था जजपा का गठन
टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह एक समय में इनेलो के दिग्गज नेता हुआ करते थे, लेकिन टोहाना में ओपी चौटाला (OM Prakash Chautala) के दोहते कर्ण कुनाल सिंह के साथ हुए मतभेदों के बाद उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने दुष्यंत चौटाला के साथ अलग राह पकड़ते हुए जजपा का गठन किया था।
शुरूआत से ही अजय चौटाला (Ajay Chautala) ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष जैसी कुर्सी नवाजी, लेकिन अचानक इस तरह से जजपा छोड़ने की चर्चाओं ने पार्टी के अंदर भी सभी को हैरान कर दिया है। इस बारे में निशान सिंह खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन उनकी ओर ये इतने संकेत जरूर हैं कि पार्टी हाईकमान की ओर से उनका दिल दुखाने वाली कुछ बातें कही गई हैं।
सूत्रों का कहना है कि निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं।
इधर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा। इस्तीफे में सैनी ने लिखा है कि मेरा त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से माना जाए।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।