Weather Alert IN Haryana : हरियाणा में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन अब लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणासियों के लिए एक गुड न्यूज दी है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राहत भरी खबर ये है कि हरियाणा के इन जिलों में आज रात से बरसात शुरू होने की संभावना है। जानिए कौन-कौन के जिले हैं शामिल….
19 जून से हरियाणा के जिलों में बारिश होनी शुरू हो जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 18 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना बन गई है।
इसके अलावा 19 जून को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश होने वाली है। ऐसे में लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। वहीं हिसार में भी 19 जून की रात से बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश होगी। हालांकि अभी मानसून के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 27 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके बाद झमझम बरसात का दौर शुरू हो जाएगा और भीषण गर्मी से हरियाणा के लोगों को राहत मिलेगी।