Sachpost News, Sidhu moosewala murder case : पंजाब के मशहूर गायक Sidhu moosewala की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूसेवाला पर मनसा उनके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर जवाहर के गांव के पास फायरिंग हुई। मुसेवाला अपनी काले रंग की महिंद्रा थार में जा रहा था गाड़ी खुद ही चला रहा था। गोली लगने के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर मुझे आईजी रेंज की एसआईटी गठित करने के आदेश मिले हैं।
कौन थे सिद्धू मूसेवाला
शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला मनसा जिले के मूसा वाला गांव के रहने वाले थे। मूसेवाला की लाखों में फैन फॉलोइंग है और वह अपने गैंगस्टर रैप के लिए लोकप्रिय थे। सिद्धू मूसेवाला की मां गांव की सरपंच थीं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में म्यूजिक सीखा और बाद में कनाडा चले गए।
मूसेवाला को सबसे विवादास्पद पंजाबी गायकों में से भी जाना जाता है, जो खुलेआम बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते थे, उत्तेजक गीतों में गैंगस्टरों का महिमामंडन करते थे।
सिद्ध मूसेवाला का ये गीत हो गया सच
ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये…यह गीत सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था, शायद उन्हें पता नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी गीत है और इसी गीत के बोल सच होने वाले हैं। महज, दो सप्ताह बाद ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
Sidhu moosewala murder case पंजाब सहित अन्य राज्यों की पुलिस की अलर्ट
मानसा पुलिस के अलावा हरियाणा और अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को दोनों गाड़ियों की तलाश है। डबवाली सीमा पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। मानसा पुलिस से जुडे सूत्रों ने जानकारी दी है कि आरोपी घटना के बाद हथियारों के बल पर एक हरियाणा नंबर की आल्टो कार छीनकर भी भागे हैं। मानसा पुलिस बोलेरो और टोयोटा कोरोला गाड़ी की तलाश में जुट गई है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुजेट को भी खंगाला जा रहा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
मूसेवाला की सरेआम हत्या के बाद सूबे में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। देश के हर कोने से उनकी हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया ज रह है।
मूसेवाला हत्याकांड की न्याययिक जांच हो : राजेश खनगवाल
एसटी एसटी ओबीसी एकता मंच के मुख्य सलाहकार व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खनगवाल ने कांग्रेस नेता व पंजाबी गायक की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की । उन्होंने कहा मूसेवाला की हत्या के पीछे गहरा षडयंत्र हो सकता है इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई गयी थी मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे।
मान सरकार ने उनके पास केवल 2 गनमैन छोड़े थे सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे रास्ते में काले रंग की गाड़ी में सवार 2 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट रुप से बयान करती है उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री व देश में उनके करोड़ों फैंस को भारी सदमा लगा है इस प्रकार की घटनाओं से पंजाब सरकार पर सवाल खड़े होते हैं ये बहुत ही दुखद घटना है।
bahut hi galat hu