BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन आकांक्षा पुरी और जैड हदीद का लिप किस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसको लेकर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में सलमान खान को भी ट्रोल करने लगे हैं। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ घर-घर में देखा जाता है लेकिन BIGG BOSS OTT-2 का आकांक्षा पुरी और जैड हदीद का 30 सैकेंड का लिप किस सीन देख कर सभी हैरान रह गए। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि रियलिटी शो ने शर्म की सारी हदें पार कर दी।
‘बिग बॉस’ का विवादों से रहा है गहरा नाता
रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का विवादों से गहरा नाता है। हर बार घर के सदस्य अपनी अजीब हरकतों के चलते चर्चाओं में आ ही जाते हैं। कहा जाता है कि मिर्च मसाला डालकर प्लानिंग के अनुसार शो का माहौल गर्म किया जाता है। Bigg Boss OTT 2 को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। दो कंटेस्टेंट्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर किसी को भी शर्म आ जाए।
अकसर देखा जाता है कि बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स खुद को दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि बिग बॉस के घर में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को पैशिनेट किस कर रहे हैं। वह लगातार 30 सेकंड तक एक दूसरे को किस करते रहे, जिसे देख बाकी सदस्य हैरान रह गए।
BIG BOSS OTT-2- में दो टीमों में चल रहा था टास्क
दरअसल शो में दो टीम के बीच टास्क चल रहा था, इस दौरान जैड और आकांक्षा को एक दूसरे को किस करने का डेयर दिया गया। ये डिसाइड किया गया कि 30 सेकेंड तक किस करना है। इन दोनों ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे को किस करना शुरू कर दिया। बाकी सारे घरवाले उन्हें देखते ही रह गए। इस टास्क के बाद जैड ने कहा कि आकांक्षा बैड किसर हैं। इसके बाद दोनों हंसने लग जाते हैं।
ये भी पढ़ें : Satyaprem Ki Katha first Collection : पहले दिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई भूल भुलैया-2 से आधी
सरेआम दोनों को इस तरह की हरकतें करता देख लोग बेहद नाराज हैं। लोगों का कहना है कि फैमिली शो बताकर ये हरकतें होती हैं। एक यूजर ने लिखा- ये लोग लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लोगों ने आकांक्षा को भला बुरा बोलते हुए कहा- इसने शो में मीका सिंह से शादी की थी और अभी यहां टास्क में स्मूच किया.. और 10 साल बाद बिग बॉस में और कुछ भी चालू हो जाएगा, जैसे बिग ब्रदर शो यूके और अन्य देशों में होता है।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट Sachpost.com पर।