Singer Raju Punjabi : हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में धमका करने वाला सिंगर राजू पंजाबी आज हमारे बीच में नहीं है। Singer Raju Punjabiने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं राजस्थान और पंजाब में भी छोड़ी हुई है। राजू पंजाबी के गीत तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे गीत बहुत ही फेमस हुए हैं।
राजू पंजाबी को जॉन्डिस हुआ था। वह काला पीलिया नाम की बीमारी से पीडि़त थे। इस वजह से उनके लीवर और फेफड़े संक्रमित हो गए थे। हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान उनकी मंगलवार को मौत हो गई।
राजू पंजाबी की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से जो किसी को नहीं पता है। आज उनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
सिंगर राजू पंजाबी ने अपने गाने के करियर की शुरुआत 1996 में भजनों से की थी। इसके बाद हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था।
आपको बता दें कि Singer Raju Punjabi का असली नाम कुछ और ही था, हालांकि उनको दिल से चाहने वाले लोगों को उनका नाम पता है। राजू पंजाबी का वास्तविक नाम तो राजकुमार लेकिन उन्हेे पहचान मिली राजू पंजाबी के नाम से जिसे आज बच्चा बच्चा जानता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिस तरह किंगखान फिल्म में होना ही हिट होने की गारंटी है उसी तरह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में राजू पंजाबी का म्यूजिक और सोंग भी हिट होने की गारंटी था।
आपको बता दें कि उनके गानों पर फैंस झूम उठते थे। Singer Raju Punjabi अपने गानों- सॉलिड बॉडी, देसी देसी, अच्छा लागे से, तू चीज लाजवाब, भांग मेरे यारा ने और लास्ट पेग आदि के लिए जाने जाते थे। उनके हर गाने पर लाखों व्यूज आते थे।
सिंगर सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिलता था। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
राजू पंजाबी और मीनाक्षी पांचाल द्वारा गया गया गाना जलेबी बहुत ही हिट रहा जिसमें सपना चौधरी और बिंदर दनोदा ने अभिनय किया।
Singer Raju Punjabi के चाहने वाले लोग उन्हें से “सुरों का राजा” कहते थे।
सिंगर राजू पंजाबी का आखिरी गाना आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया था।
राजू पंजाबी ने हिसार के आजाद नगर में एक आवास में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
ये भी पढ़ें… Moon land Gift to Wife : पत्नी को खुश करने के लिए चांद पर खरीदकर गिफ्ट की जमीन
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।