Jawan Film Collection : गदर 2, ओएमजी 2 व जेलर फिल्म के बाद शाहरूख खान की जवान फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। चर्चा हो भी क्यों ना शाहरूख खान और नयनतारा की जोड़ीजवान में जनता को इतनी ज्यादा पसंद आ रही है। इसी का कारण रहा है कि फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।
इस फिल्म ने चार दिन में 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। इसी बीच हालांकि 5 दिन वीक डेज में इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट हुई है। बावजूद इसके इस फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 4 रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। इसके साथ ही ये 300 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गई है।
अब तक का कलेक्शन (Jawan Film Collection)
आपको बता दें कि पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की जवान पर सोमवार को वीक डेज और इंडिया पाकिस्तान के मैच का असर नजर आया। इसी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने 5वें दिन करीबन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है. यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 282.08 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
ये तोड़े चार रिकॉर्ड
आपको बता दें कि चौथे दिन के कलेक्शन के बाद जवान ने बॉक्स ऑफिस पर चार रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
आपको बता दें कि जवान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है जिसने पहले दिन 65.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
जवान पहले 3 दिनों में 180.45 करोड़ का कलेक्शन किया, यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के नाम पर था। इस पठान ने पहले तीन दिनों में 166.5 करोड़ का कलेक्शन किया
जवान दक्षिण में तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सबसे ज्यादा फिल्म जवान ने कलेक्शन किया है, 3 दिनों में 313 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।