Assembly Election In Five states : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 5 राज्यों की 679 विधानसभी सीटों (Assembly Election In Five states) पर चुनाव होना है जिसमें एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल है। इन राज्यों में चुनावों को लेकर तारीख व मतगणना की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में एक चरण में 23 नवंबर को चुनाव होगा, मध्य प्रदेश में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी 5 राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। सिर्फ छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा और बाकी चार राज्यों में एक चरण में वोटिंग होगी।
इस बार खास बात ये भी है कि पोस्टल बैलेट के नियम में बदलाव किया गया है। इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 प्रदेशों में 940 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, हर चीज पर नजर रहेगी। हर चेकपोस्ट पर अलग-अलग एजेंसियां रहेंगी। सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। महिला वोटर्स के लिए पोलिंग पर बूथ पर महिला स्टाफ रहेगा, पोस्टल बैलेट के नियम में बदलाव हुआ है। पोस्ट पोल की शिकायत के बाद बदलाव किया गया है।
आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 5 प्रदेशों की 679 विधानसभी सीटों पर चुनाव होना है। एमपी में 5.6 करोड़ वोटर्स हैं, राजस्थान में 5.25 करोड़ मतदाता हैं, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ मतदाता वोट, मिजोरम में 8.25 लाख वोटर मतदान करेंगे। इन प्रदेशों में 60.2 लाख वोटर ऐसे हैं जो प्रथम बार वोट करेंगे।
वरिष्ठ नागरिक घर से दे सकेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों में 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं, 23.6 नई महिला मतदाता इस बार वोट करेंगी। चुनाव आयोग ने सभी 5 प्रदेशों का दौरा किया। हमने पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, पोलिंग सेंटर पर सभी सुविधा होगी। वरिष्ठ नागरिक घर से वोट दे सकेंगे। 80 साल से ज्यादा आयु के वोटर्स की संख्या 24.7 लाख है। कंट्रोल रूम से हर पोलिंग बूथ की निगरानी होगी। 1 लाख 77 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. वोटिंग के 2 दिन पहले प्रचार थम जाएगा।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।