Sachpost News: UPSC Topper Result 2022 : भारतीय लोक सेवा आयोग UPSC ने 2022 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पूरे भारत से 933 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें टॉप चार में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। UPSC 2022 में इशिता किशोर ने टॉप रैंक हासिल किया है। UPSC topper रही इशिता किशोर ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की है। UPSC topper इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है।
UPSC 2022 के परिणाम में टॉप चार में लड़कियां
भारतीय लोक सेवा आयोग ने रिजेल्ट जारी कर दिया है जिसमें इस चार लड़कियों ने टॉप चार में जगह बनाई है। UPSC topper इशिता किशोर जो ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया जोकि बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। ऑल इंडिया रैंक में तीसरे स्थान पर उमा हरथिएन रही वहीं यूपी से स्मृति मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक UPSC 2022 में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत की बेटियों ने इस बार UPSC 2022 में सभी को चौकाने वाले परिणाम दिए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें : Top 5 medical college: हर मेडिकल स्टूडेंट का सपना है यहां पढ़ना, जानिए दुनिया के पांच टॉप मेडिकल कॉलेज
टॉप दस में केवल तीन लड़के, इशिता किशोर UPSC topper
भारत में नंबर एक पर माने जाने वाले UPSC के परीक्षा परिणाम में इस बार टॉप टेन में एक नहीं दो नहीं पूरी सात लड़कियां हैं। UPSC 2022 में केवल तीन लड़के ही टॉप टेन में अपनी जगह बना पाएं हैं। इस बार UPSC topper में लड़िकयों ने ही बाजी मारी है। ऑल इंडिया रैंक में सातवें नंबर पर वसीम अहमद भट्ट हैं। जोकि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं। वहीं आठवें नंबर पर अनिरुद्ध यादव रहे हैं और दसवें नंबर पर राहुल श्रीवास्तव रहे हैं। बाकि टॉप टेन में सात लड़कियां हैं। UPSC Topper इशिता किशोर हैं।
यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको Sachpost news in hindi की पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें ताकि हम इसे और बेहतर कर सकें। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेवसाइट Sachpost.com पर।