JJP ‘Navsankalp’ rally Jind : हरियाणा के जींद जिले में आज रविवार को जजपा ने नवसंकल्प का आयोजन किया है। बता दें कि इस रैली के जींद में जजपा के कई मायने हैं। इस रैली में जुटी भीड़ से शक्ति प्रदर्शन कर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खुश नजर आए। वहीं यह भी बता दें कि जजपा के लिए जींद बेहद खास है। इस रैली में हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और डॉ. अजय चौटाला मौजूद रहे। आए समझते हैं JJP ‘Navsankalp’ rally के मायने जो Jind में हुई।
जजपा पार्टी का जब गठन 2018 में किया गया। जींद की धरती पर ही किया गया था। इसके बाद हुए विधान सभा चुनाव हुए। जिसमें जजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दस सीटों पर जीत हासिल कर डाली। भाजपा जजपा के बीच गठबंधन हुआ। अभी हरियाणा के अंदर गठबंधन में सरकार चल रही है।
इसी के साथ जजपा की जींद रैली के मायाने हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें हैं। इनमें सबसे अधिक 5 विधायक कांग्रेस पार्टी के हैं। इसमें सोनीपत जिले के खरखौदा, सोनीपत, गोहाना, बरौदा व जींद जिले का सफीदों विधानसभा शामिल है। दूसरे स्थान पर भाजपा के 3 विधायक हैं। इसमें गन्नौर, राई व जींद से भाजपा विधायक हैं। इनमें जजपा का सिर्फ एक विधायक जुलाना से है।
रैली में आए नेताओं का पगड़ी पहनाकर स्वागत
बता दें कि जुलाना में अनाज मंडी में हुई रैली के लिए सजा पंडाल समर्थकों से खचाखच भरा नजर आया। रैली की शुरुआत करते हुए कलाकारों ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद तीनों दिग्गज नेताओं का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
मंच पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, मंत्री अनूप धानक, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, दिग्विजय चौटाला, जजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, केसी बांगड़ आदि मौजूद रहे और सभी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी ने डॉ. अजय चौटाला, राज सिंह दहिया ने डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला को पहनाई पगड़ी। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, अनूप धानक, राजेंद्र लितानी, ईश्वर सिंह, जोगीराम सिहाग, सरदार निशान सिंह को पगड़ी पहनाई। शीला भ्याण को शॉल भेंट की गई।
ये भी पढ़ें… Uniform Civil Code लागू हुआ तो मुस्लिम और सिख सहित अन्य धर्मों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, यूं सरल भाषा में समझे
JJP ‘Navsankalp’ rally Jind में दिग्विजय के दावे
जींद में आयोजित रैली के अंदर दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने भाषण में तो यह भी कहा कि 2024 का लक्ष्य दुष्यंत ने बांध लिया है। इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसा प्रदेश की जनता ने ठान लिया है। अभी जजपा के 10 विधायक हैं, आगे आने वाले समय में 46 विधायक लेकर सरकार बनाई जाएगी।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट Sachpost.com पर