Rahul Gandhi In Sonipat: राहुल गांधी को मीडिया में कुछ भी कहें लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के बाद से उनके व्यक्तिगत बदलाव में कमाल का परिवर्तन आया है। देश में राहुल गाधी की बनाई गई मीडिया छवि से वे आज बहुत आगे निकल चुके हैं। राहुल में एक कामयाब नेता की छवि साफ झलक रही है। वे चाहिए देश में हो या फिर विदेश में अपनी दमदार उपस्थित दर्ज करवा रहे हैं। शायद ये नजदीक आ रहे आम लोकसभा चुनाव का भी असर हो सकता है मगर जो भी हो राहुल गांधी लगातार कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी का ताजा उदारण सोनीपत में देखने को मिला जब ने अपने काफिले के साथ हरियाणा से होते हुए हिमाचल जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपना काफिला रोका और एक किसान के खेत में जा पहुंचे।
खेत में की धान की रोपाई, किसानों संग बैठकर किया नास्ता
राहुल गांधी ने अपनी पेंट घुटनों तक ऊपर की और किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपाई करवाने लगे। इसके बाद ट्रेक्टर चलाकर खेत में जुताई का काम करवाया। फिर किसानों के साथ बैठकर नास्ता किया जो किसान खेतों में लेकर आए थे। ये कोई फिल्मांकन नहीं हो रहा बल्कि राहुल गांधी की नेक दिल नेतागिरी की छवि को पूरे देश के सामने लाकर रख दिया।
जिला सोनीपत के बरोदा हलके में आने वाले मदीना गांव में शनिवार सुबह दिल्ली से हिमाचल जाते समय अचानक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को खेत में धान की रोपाई करते देख लोग यहीं बात आपस में करते सुने गए वाह! राहुल जी। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरों को धड़ाधड़ शेयर किया गया।
राहुल गांधी को अचानक खेतों में देख किसानों के चेहरे खिले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से हिमाचल के लिए जा रहे थे तो रास्ते में मदीना गांव जोकि सोनीपत जिले के बरोदा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। वहां किसानों को धान की फसल की रोपाई करते हुए देखा तो उन्होंने अपना काफिला बीच रास्ते में ही रुकवाया और वहां धान रोपाई कर रहे किसान संजय के खेत में पहुंच गए। दूर से किसानों ने लाव लश्कर के साथ खेत की तरफ आते हुए कुछ लोगों को देखा तो दूर से पहचान नहीं पाए जब नजदीक पहुंचे राहुल गांधी को खेत में देखा तो किसानों के चेहरे अचानक खिल उठे।
Rahul Gandhi In Sonipat : मदीना के लोगों के दिलों में छा गए राहुल
राहुल गांधी की सूचना मदीना गांव से होते हुए देशभर में फैल गई। सूचना मिलते ही बरोदा के विधायक इंदु राज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी उनसे मिलने पहुंचे। स्थानीय विधायक ने बताया कि राहुल गांधी के आने की सूचना उनको पहले से नहीं थी उनको सूचना कार्यकर्ता वह ग्रामीणों से मिली। उन्होंने देखा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसान किस तरीके से काम करता है। किसानों के बीच आकर उन्होंने यह महसूस किया है। कुछ देर बाद रुकने के बाद राहुल गांधी यहां से हिमाचल के लिए रवाना हो गए लेकिन मदीना के लोगों के दिलों में ठहर गए।
अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें और हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़े…बच्चों को यूं तिल-तिल मरता नहीं देख सकता, राष्ट्रपति को पत्र लिखा मांगी मौत
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट Sachpost.com पर।