Parantha In Rohtak Haryana : हरियाणा की दुनिया भर में अच्छे खान-पान को लेकर पहचान है। यहां हर घर में खाने के शौकीन लोग है। यहां के ताऊ भी पांच किलो देसी घी पीने की ताकत रखते हैं। बहुत से लोग ऐसा दाव भी करते हैं। लेकिन एक दावा हरियाणा में एक ढाबा संचलाक ने किया है। जो उनके परांठा जंक्शन पर पूरा परांठा खा जाएगा तो उससे एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। अगर आप में से भी कोई ये परांठा खाकर ईनाम की राशि जीतना चाहते हैं तो पहुंच जाईए परांठा जंक्शन पर। जानिए कहां है हरियाणा में ये परांठा जंक्शन और कैसे आप परांठा खाकर जीत सकते हैं एक लाख रुपये। पढ़िए पूरा लेख Parantha In Rohtak Haryana के बारे में विस्तार से।
50 वैरायटी के मिलते हैं परांठे (Parantha In Rohtak Haryana)
इतनी जानकारी सुनने के बाद आपके मन में भी यह जानने की जिज्ञासा होगी कि आखिर ये ढाबा कौन सा है। बता दें हरियाणा के रोहतक में तपस्या परांठा जंक्शन नाम का एक ढाबा है, जहां खाने में करीब 50 वैरायटी के परांठों का स्वाद है।
खास बात यह है कि इस ढाबे के परांठों का स्वाद चखने न केवल ग्राहक यहां आते हैं बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी लेकर आते हैं। इस ढाबे का पराठा दो किलों का होने के साथ-साथ साइज में 28 इंच का भी है। मतलब ये जानकर तो आपकी आंखें ही फट गई होंगी, कि आखिर इतना बड़ा परांठा कौन ही खा सकता है। लेकिन ट्राई करने के लिए लोग दूर- दूर से भी आते हैं।
इस ढा़बे पर परांठों के रेट की शुरुआत 280 रुपए से होती है और 700 रुपए तक के पराठे यहां खाने को मिलते हैं। पराठों का साइज मीडियम, फुल और एक्स्ट्रा लार्ज भी मिलता है। यहां अभी 18 इंच, 24 इंच और 28 इंच के परांठे बनाए जाते हैं।
आज तक दो लोग ही जीत पाए ईनाम की राशि
बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति इनके तीन परांठे एक बार खा लेता है, उसे ढाबे के मालिक द्वारा एक लाख रुपए का इनाम दिया जाता है। बहुत से लोग यहां परांठे खाने वाली इस प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन सफलता सबके हाथ नहीं लगती है। यहां आने वाला व्यक्ति परांठे खाकर ईनामी राशि जीतने की कोशिश करता है लेकिन आज तक सफलता केवल दो लोगों को ही मिली है।