Haryana Roadways Sirsa To Bhiwani: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में जाने के लिए डबवाली से पहले सीधी बस सुविधा नहीं थी। इससे खास किसी कार्यवंश जाने वाले छात्रों व अध्यापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसी को लेकर Haryana Roadways विभाग ने डबवाली और Sirsa To Bhiwani के लिए सीधी बस चलेगी। इस बस के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। आपको यह भी बता रहे हैं कि यह बस डबवाली व सिरसा से किस समय रवाना होगी। यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है, इसकी जानकारी आपको पता होना जरूरी है।
इस समय चलेगी Haryana Roadways Sirsa To Bhiwani
Haryana Roadways की डबवाली व Sirsa To Bhiwani के लिए शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन डबवाली से सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर चलेगी। इसके बाद सिरसा में पहुंचेगी। सिरसा से यह बस भिवानी के लिए सुबह 11 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस फतेहाबाद होते हुए भिवानी जाएगी। आपको यह भी बता दें कि यह बस वापसी में 6 बजे भिवानी से चलेगी। इसके बाद फिर से डबवाली पहुंचेगी।
सिरसा से चलेगी एससी बसें भी
हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाया है। इससे गर्मी के अंदर यात्रियों को सफर करते समय कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सिरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली के बीच में एसी बसें यानि वातानुकूलित बसें चलाई जाएगी। हरियाणा रोडवेज विभाग ने सिरसा डिपो को दस एससी बसें उपलब्ध करवाई है। जो जल्द ही डिपो में आने की उम्मीद है।
बनाया जाएगा शेड्यूल
सिरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली के बीच रोडवेज की कई बसों को दौड़ाया जा रहा है। अब एससी बसें के आने के बाद शेड्यूल बनाया जाएगा। इसके बाद इन बसों को रूट पर चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। हरियाणा रोडवेज बसों का गर्मी को देखते हुए लोगों की मांगों को मंजूर कर लिया गया है।
2500 यात्रियों को मिलेगा फायदा
दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं यह रोडवेज बसें दूसरे जिलों से होकर गुजरेगी। इससे दूसरे जिलों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। सिरसा डिपो से इस लंबे रूट पर सफर करने वाले प्रतिदिन करीब 2500 से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण देरी भी नहीं होगी।