Tata Nano Electric car : देश के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक रतन टाटा की कंपनी टाटा द्वारा उनकी ड्रीम कार टाटा नैनो को फिर से जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। इस बार टाटा नैनो को एक नए रूप में पेश किया जाएगा, जो कि इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। जानकारी मिली है कि आने वाले कुछ ही समय में Tata Nano EV Electric car आपको भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ती हुई नजर आएगी। लोगों को उम्मीद है कि टाटा कंपनी की सबसे छोटी कार को इलेक्ट्रिक अवतार में बेहतरीन रेंज भी दी जाएगी।
जब Tata Nano को लॉन्च किया गया था तो इसकी सस्ती कीमत और छोटी साइज को देखकर इसने मिडिल क्लास के लोगों को काफी आकर्षित किया है और यह लोगों की पहली पसंद बन गई थी। लेकिन समय के साथ इसका जलवा कम होने लगा और धीरे-धीरे कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।
इस समय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की धूम मची हुई है और टाटा देश की नंबर वन कंपनी है जो सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचती है। लेकिन अब वह अपनी Tata Nano को भी Electric अवतार में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। आइये देखते है इसके फीचर्स।
कितनी होगी कीमत
आपको बता दें कि लॉन्चिंग के बाद Tata Nano EV Electric car की टक्कर सस्ती कीमत वाली कार MG कॉमेट EV से होगी। इस समय MG कॉमेट EV की एक्स शोरूम प्राइस 7.98 लाख रुपये है। लेकिन अभी तक Tata Nano EV लॉन्च नहीं हुई है। इसलिए इसकी कीमत के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि Tata Motors ने भी इसके बारे में को आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
अब तक कंपनी की तरफ से Tata Nano EV को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी मिली है कि Tata Nano EV में 17kWh की बैटरी दी जाएगी। इसको एक बार फुल चार्ज करने पर ये छोटी सी इलेक्ट्रिक कार आपको 300 किमी की शानदार रेंज देगी।
Tata Nano EV Electric car संभावित फीचर्स
आजकल की मॉडर्न इलेक्ट्रिक कारों की तरह Tata Nano EV में भी बेहतरीन फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। जानकारी मिली है कि Tata Nano EV में आपको 60 से 70 kmph की टॉप स्पीड मिल सकती है। इसके अलावा आपको एयर क्वालिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, एयर कंडीशनर, एडजस्टेबल स्टियरिंग, एयरबैग्स, पावर स्टियरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स दिए जा रहे है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।