Sachpost News, (Biodiversity protection par Khas-batchit ) : जैव विविधता के बारे में सोनीपत जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) श्यो प्रसाद से sachpost ने खास बातचीत की। जैव विविधता (Biodiversity) क्या है और इसका हमारे जीवन पर क्या असर पड़ता है और किस प्रकार से हम इसका संरक्षण कर सकते हैं। Biodiversity पृथ्वी पर बनाए रखना क्यों जरूरी है इन तमाम पहलुओं पर हमने उनसे खुलकर बातचीत की।
सवाल: जैव विविधता हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है?
जवाब: जैव विविधता प्रकृति द्वारा दी गई सबसे अनमोल और महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। जीवन के हर एक स्तर और पहलू के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और तो और जैव विविधता के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल हैI हम बहुत सारी दवाओं के लिए ,बाढ़ और अन्य प्राकृतिक एवं मानव सृजित आपदा के प्रभावों को रोकने के लिए, भोजन और शुद्ध हवा पानी के लिए जैव विविधता पर ही निर्भर हैं।
सवाल: क्या आर्थिक रूप से भी जैव विविधता का हमारे जीवन पर कोई असर पड़ता है ?
जवाब: जैव विविधता से ही हमें उपयोग और उत्पादन के लिए कच्चा माल मिल पाता है I कई आजीविकाएं, जैसे कि कृषि ,मत्स्य पालन और लकड़ी और जंगली उत्पादों से जुड़े कार्य जैव विविधता पर ही निर्भर है इसके अलावा इंसान ज्यादातर भोजन, ईंधन, दवाई और अन्य रोजगारों के लिए जैव विविधता पर ही depend करता है I
सवाल: जैव विविधता का सांस्कृतिक और सामाजिक परिवेश पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
जवाब: जैव विविधता कार्यशील पारिस्थितिक तंत्र ( Ecosystem) प्रदान करती है जो ऑक्सीजन, शुद्ध हवा और पानी, पौधों के परागण, किट नियंत्रण, प्रदूषण नियंत्रण, आपदाओं से सरंक्षण और कई प्रकार के Ecosystem सेवाओं की आपूर्ति करता है। भारतीय संस्कृति के विकास में जैव विविधता बहुत जरूरी है, धार्मिक एवं परम्परागत तरीकों से हम जैव विविधता से गहरे तौर पर जुड़े हुए हैं पक्षी देखना, लम्बी पैदल यात्रा करना ,मछली पकड़ना जैसी मनोरंजन गतिविधियां और रोजगार प्रदान करके गरीबी उन्मूलन जैसी सामाजिक पहलुओं पर भी आज जैव विविधता का असर देखा जा सकता हैIr
सवाल: क्या इसका कोई वैज्ञानिक ठोस आधार भी है?
जवाब: जी हां बिल्कुल है। जैव विविधता का वैज्ञानिक महत्व तो बहुत अधिक बढ़ जाता है। जैव विविधता हमें बहुत सारा ज्ञान प्रदान करती है,यह अलग-अलग प्रजाति, नस्ल और जेनेटिक संसाधनों का स्रोत भी है और यह हमें प्राकृतिक दुनिया और इसकी उत्पति को समझने में भी मदद करती है।
सवाल: जैव विविधता का संरक्षण (Biodiversity protection) किस प्रकार से किया जा सकता है।
जवाब : वर्तमान समय में इंसानों द्वारा जैव विविधता और प्रकृति को गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जैव विविधता प्रकृति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारे जीवन की निर्भरता भी इस पर टिकी हुई है। इसलिए खुदके भविष्य को बचाने के लिए Biodiversity protection बहुत जरूरी है I एक आम इंसान के तौर पर हम दिए गए कुछ उपायों से Biodiversity protection कर सकते है। जैसे जनसंख्या बढ़ने से रोके , संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और संसाधनों को प्रदूषित होने से रोके, पेड़ो की कटाई न करें इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा स्थानीय प्रजाति के पेड़ लगाए। स्थानीय जैव विविधता से जुड़े पारम्परिक ज्ञान और जीव-जंतुओं की प्रजातियों का संरक्षण करें।
सवाल: अंत में आप हमारे पाठकों को क्या संदेश देना चाहेंगे।
जवाब: खुद जागरूक बने लोगों को जागरूक बनाए, विदेशी प्रजातियों का उन्मूलन करें और स्थानीय प्रजातियों को महत्व दें खुद को सर्वोपरि समझने की बजाये जैव विविधता का एक हिस्सा समझ कर जिम्मेदारी के साथ जीवन जीएं। तभी हम जैव विविधता का संरक्षण कर सके हैं और पृथ्वी को बचा सकते हैं। क्योंकि जैव विविधता के बिना जीवन की कल्पना असंभव है।
आपका इतनी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बहुत-बहुत आभार।
उम्मीद करते हैं आपको जानकारी ज्ञानवर्धक लगी होगी। अपने दोस्तों को भी ये पोस्ट शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें ताकि हम इसे और बेहतर कर सकें।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेवसाइट Sachpost.com पर।
बहुत ही अच्छा और सच्चा न्यूज़ का माध्यम है। बस यूँ ही सच्ची न्यूज़ प्रकाशित करते रहिये । शुभ कामनाएं आप को
बहुत ही सराहनीय न्यूज़ माध्यम है यूँ ही सच्ची और अच्छी न्यूज़ का साथ देते रहो आप को शुभ कामनाएं।
बहुत ही अच्छी जानकारी दी है श्यो प्रसाद जी आपने। आप जैव विविधाता पर बेहतर काम कर रहे हैं। आप हमेसा यूहीं काम करते रहे, आपकी मेहनतजरूर रंग लाएगी।