Sachpost News, Women’s Kabaddi League: क्रिकेट में जब महिला खिलाड़ियों को बड़ा मैदान मैदान मिला तो उन्होंने अपने आपको साबित करके दिखाया। अब महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी की खबर है। 16 जून 2023 से Women’s Kabaddi League शुरू होने जा रहा है। जिसमें आठ टीमें 12 दिनों तक दुबई में अपनी दमदार कबड्डी से धाक जमाएगी। जानिए क्या रहेगा पूरे Women’s Kabaddi League का पूरा शेड्यूल।
120 से ज्यादा महिला खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा
महिला कबड्डी लीग के पहले सीजन में 120 से ज्यादा महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। महिला कबड्डी लीग के सभी मैच दुबई के शबाब अल-अहली स्पोर्ट्स क्लब में खेल जाएंगे। जिसका आगाज 16 जून से होगा और 27 जून 2023 को महिला कबड्डी लीग का फाइनल मैच होगा। पुरुषों की कबड्डी लीग की अपार सफलता के बाद महिला खेल लीग भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में महिला कबड्डी लीग का पहला सीजन शुरू होने जा रहा है। इसके बाद महिला कबड्डी का भी भविष्य तय होगा। बता दे कि ये भारतीय टूर्नामेंट है लेकिन यूएई में इसका पहला सीजन शुरू होगा।
ये भी पढ़े : First Woman Combat Aviator: अभिलाषा बराक बनीं देश की पहली महिला ‘कॉम्बेट एविएटर’
Women’s Kabaddi League में आठ टीमें, 31 मैच और 12 दिन मचेगा घमासान
महिला कबड्डी लीग के पहले सीजन में आठ टीमे मैदान में उतरेंगी। हरियाणा हसलर्स, राजस्थान रेडर्स, दिल्ली डायनामाइट्स, गुजरात एन्जिल्स, ग्रेट मराठा, पंजाब पैंथर्स, उमा कोलकाता और बेंगलुरु हॉक्स नाम से टीमें बनाई गई है। इन टीमें में 31 मैच खेले जाएंगे जो 12 दिनों तक चलेंगे। फाइनल मुकाबला 27 जून को होगा। महिला लीगा का आयोजन एपीएस स्पोर्ट्स की ओर से करवाया जा रहा है।
33 लाख में है सबसे महंगी खिलाड़ी
लीग के सीईओ प्रदीप कुमार नेहरा ने बताया कि महिला कबड्डी लीग का मक्सद महिला सशक्तिकरण को बढावा देना है। महिला लीग में भारतीय और कई विदेशी महिला खिलाड़ी भाग ले रहा हैं। 30 लाख रुपये तक महिला खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए दिए जा रहे हैं जोकि बेहतर खिलाड़ी के तौर पर बोली दी गई।