Aaj Ka Mausam In Haryana : इन दिनों हवा की गुणवत्ता (AQI) बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। अगर हम बात हरियाणा की करें तो नौ जिलों के लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा minimum temperature में भी तेजी से गिरावट आई है । आईये विस्तार से जानते हैं आज के मौसम के बारे में। किस जिले में किस तरह का मौसम है और हवा में एक्यूआई कितना है।
Sachpost News, Aaj Ka Mausam: हरियाणा में लगातार दिन प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिवाली के बाद प्रदेश के अनेक जिलों में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं सुबह के समय धुंध और दिन में स्मॉग से भी लोग परेशान हैं। प्रदेश के कई जिलों में एक्यूआइ (AQI) ज्यादा खराब श्रेणी में हैं। इनमें से नौ जिले ऐसे है, जिनमें एक्यूआइ 400 से पहुंच रहा है। मौसम विशेषज्ञों (weather experts) के अनुसार 17-18 नवंबर को बीच-बीच में हलके बादल छाने के आसार हैं।
इन नौ जिलों में एक्यूआई बहुत खराब
मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग से छुटकारा मिलने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी तेजी से नीचे आ रहा है। प्रदेश के बल्लबगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, कैथल, मानेसर, रोहतक की हवा ज्यादा खराब श्रेणी में (air in very poor category) है। इससे छुटकारा दिलाने केलिए प्रशासन की तरफ पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्मॉग ज्यादा होने के चलते लोग सुबह के समय कम बाहर निकल रहे हैं।
रात के तापमान आ रही तेजी से गिरावट
मौसम में परिवर्तन के कारण सुबह के समय धुंध छाई हुई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट से रात को ठंड बढ़ी है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा अंतर है।
17 नवंबर और 18 नवंबर को बादल छाने की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ का कहना है कि इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान सामान्य रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु इस दौरान 17-18 नवंबर को बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।