Hisar News : दिल्ली का लाल किला, इंडिया गेट , अयोध्या का राममंदिर और इसरो का चंद्रयान अब एक साथ आप हिसार में देख पाएंगे। जी हां हरियाणा के हिसार जिले में अनोखी पहल शुरू हो चुकी है देश की धरोहर को स्वागत द्वारों के रूप में प्रतिकृति के रूप में संजोया जा रहा है।
शहर के चौक-चौराहों को सुंदर और आकर्षक बनाने का काम हिसार शहर में जोरों पर चल रहा है। जब अब बस स्टैंड से दिल्ली रोड़ पर मुड़ेंगे तो आपको लाल किले का नजारा नजर आएगा और जब बस स्टैंड से बालसंमद रोड़ की तरफ मुड़ेंगे तो आपको इसरो का चंद्रयान नजर आएगा। ये सब शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किया नगर निगम द्वार तैयार करवाया जा रहा है।
इन तीन सौंदर्यीकरण के कार्यों का मंत्री ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य एवं उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार 12 जुलाई को हिसार शहर में तीन सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। पूरे हुए कार्यों में सिरसा चुंगी पर स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पीछे सजावटी दीवार और चौक का कार्य शामिल है। इसके अलावा मंत्री कमल गुप्ता ने यहीं पर अर्जुन रथ की प्रतिकृति का भी अनावरण किया।
वहीं, सेक्टर 16-17 के मुख्य द्वार पर स्थापित शंख की प्रतिकृति का उद्घाटन किया।गुप्ता ने कहा कि शहर में कई विकास और सौंदर्यीकरण कार्य चल रहे हैं, जिन्हें नगर निगम हिसार द्वारा करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : इंडियन नेवी में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं की नहीं लगेगी फीस, जानिए पूरी डिटेल…
जानिए हिसार के सौंदर्यीकरण में और क्या चार-चांद लग रहे
उन्होंने बताया कि शहर में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों में टाउन पार्क का जीर्णोद्धार व पुनर्विकास, श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कार्य, सेक्टर 9-11 के प्रवेश द्वार पर इंडिया गेट की प्रतिकृति, शहर के मध्य पुराने रेलवे पुल पर नए संसद भवन की प्रतिकृति, लक्ष्मी चौक के पास चंद्रयान की प्रतिकृति, नागरिक अस्पताल के पास राम मंदिर की प्रतिकृति तथा दिल्ली रोड पर अशोक स्तंभ की प्रतिकृति वाला स्वागत द्वार शामिल है।
अगर आप ये सब देखना चाहते हैं तो हरियाणा के हिसार में विजिट करें और देश की सभी धरोवर की प्रतिकृतियों के साथ सेल्फी और कला को निहारने का आंनद ले सकते हैं।