Weather Update Rain In Haryana : चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज से अगले 4 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। 23 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है और कई क्षेत्रों में तेज बिजली कड़कने का अंदेशा जताया गया है। हरियाणा के बहुत से इलाकों में बारिश के कारण हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लोगों के घरों तक पानी घुस आया है। ऐसे में जीवनयापन करना भी मुश्किल हो रहा है। राहत और बचाव कार्य भी किया जा रहा है बहुत से समाजसेवी लोग भी अपने स्तर पर राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
इन जिलों में यलो अलर्ट घोषित (Rain In Haryana)
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी 23 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में येलो अलर्ट है, उनमें यमुना किनारे बसे उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के नौ जिले भी शामिल हैं।
इन जिलों में अभी भी लोग बाढ़ से प्रभावित है ऐसे में अगर फिर बारिश होती है तो यहां लोगों की परेशानी फिर से बढ़ सकती हैं। इन जिलों में बाढ़ से घरों से लेकर खेत जलमग्न हो चुके हैं।
इन जिलों में आगामी दिनों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल है। इसी प्रकार दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत पानीपत में बारिश हो सकती है।
अगर आपको Sachpost news पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज की ताजा खबरें पढ़े देश की सबसे तेजी से उभरती विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट Sachpost.com पर।