Three New Highway Haryana : हरियाणा में भी जगह जगह सडक़ों का जाल बिछ रहा है। इससे लोगों को जहां सुविधा मिल रही है। वहीं जहां से रोड बन रहे हैं। वहां पर जमीनों के रेट भी काफी कई गुणा बढ़ रहे हैं। अब हरियाणा प्रदेश के अंदर जल्द ही तीन और नए हाईवे बनने जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं क्या रहेगा इनका रूट मैप और किन-किन जिलों से होकर गुजरेंगे ये एक्सप्रेस वे…।
आपको बता दें कि 3 नए राजमार्गों (Three New Highway Haryana ) का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। जिसके तहत पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाडी और अंबाला से दिल्ली के बीच हाईवे का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इन 3 नेशनल राजमार्गों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अब इससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें… फाइनल मैच से पहले Mohammed Shami पर लगाया बैन! जानिए क्या रही वजह
अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना के किनारे एक नया राजमार्ग चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी को 2 से ढाई घंटे कम कर देगा। इससे यमुना के किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक काफी कम होगा। नए राजमार्ग का उपयोग दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच आवागमन के लिए हो जाएगा।
Read Also… Shubman Gill and Sara तेंदुलकर का खुल गया राज, इस क्रिकेटर ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली से अंबाला तक नया हाईवे बनाया जाएगा, इससे पंचकुला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। पानीपत से सिरसा के चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इससे बीकानेर से मेरठ तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए आप हमें Facebook page और Google News पर फॉलो करें।