Google doodle today Eunice Newton Foote : गूगल आये दिन अपने प्लेटफॉर्म पर कई तरह के डूडल के माध्यम से हमारे बीच नई-नई जानकारी लेकर आता है। जो किसी खास व्यक्ति या फिर इवेंट से जुड़े होती हैं। आज के गूगल डूडल पर अमेरिकी वैज्ञानिक यूनिस न्यूटन फूटे को समर्पित किया है। तो आए जानते हैं कौन है यूनिस न्यूटन फूटे (Eunice Newton Foote) और ऐसा क्या काम किया की गूगल डूडल पर गूगल को प्रसारित करना पड़ा।
“ग्रीन हाउस” इफेक्ट के बारे में पहली बार दूनिया को बताया
Eunice Newton ने ‘Green House Effect’ के बारे में पता लगाया था। उनका यह योगदान हमारी पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।युनिस न्यूटन फूटे वातावरण में CO2 के खतरनाक असर का पता लगाने वाली पहली अमेरिकी वैज्ञानिक थी। इसकी खोज इन्होंने 1856 में ही करली थी इसे “ग्रीन हाउस” इफेक्ट कह जाता है।
यह भी पढ़ें… New Scheme : हरियाणा सरकार युवाओं को विदेश में दिलाएगी रोजगार, ये है नई योजना
17 जुलाई 1819 में कनेक्टिकट में हुआ जन्म
फूटे का जन्म 17 जुलाई 1819 में कनेक्टिकट में हुआ था फूटे ने ट्रॉय फीमेल सेमिनरी में दाखिला लिया, एक स्कूल जो छात्रों को विज्ञान व्याख्यान में भाग लेने और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं में भाग लेने के लिए मदद करता था।
उस समय, महिलाओं को वैज्ञानिक समुदाय से व्यापक रूप से अलग कर दिया गया था। निडर होकर, फ़ूटे ने स्वयं प्रयोग किए। पारा थर्मामीटर को कांच के सिलेंडरों में रखने के बाद, उसने पाया कि कार्बन डाइऑक्साइड युक्त सिलेंडर ने सूर्य में सबसे महत्वपूर्ण ताप प्रभाव का अनुभव किया। फ़ुटे अंततः बढ़ते कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर और वायुमंडल के गर्म होने के बीच संबंध स्थापित करने वाले पहले वैज्ञानिक थी।
इन्होने गर्म होने पर अन्य गैसों के तापमान से, हवा के तापमान की तुलना की उसमे पाया की हवा के मुकाबले, CO2 और जलवाष्प ज्यादा गर्म हो गया है और फिर से ठंडा होने में काफी समय लगा।
100 साल तक किया Eunice Newton Foote को नजर अंदाज
फूटे की रिसर्च को करीब 100 साल तक इसलिए नजर अंदाज किया गया वो पहली महिला वैज्ञानिक थी जिन्होंने जलवायु परिवर्तन पर लोगों का ध्यान खीचा था इनके द्वारा रखी गई नींव की बदौलत आज दुनिया भर के वैज्ञानिक जलवायु विज्ञान को आगे बढ़ा रहे हैं।
अगर आपको Sachpost news पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।