Inventions Of Woman : जब भी ये सवाल आता है कि किसी फलानी चीज़ की खोज या आविष्कार किसने किया था, तो दिमाग़ अपने आप ही किसी पुरुष का नाम याद करने लगता है। इसकी वजह है कि हमें ज़्यादातर पुरुषों द्वारा किये गए आविष्कार ही पढ़ाए और बताए गए है। महिलाओं के नाम एक्का-दुक्का बार ही आते हैं। आज हम आपको ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने ऐसी चीजों की खोज की (Inventions Of Woman) जो आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा है।
आइस्क्रीम मेकर फ्रीजर (Inventions Of Woman)
आईस्क्रीम सभी की मनपसंद डिश है और उससे बनाने के लिए जिस आईस्क्रीम फ्रीजर में रखा जाता है उसे बनाने का श्रेय भी एक महिला नैन्सी जॉनसन को जाता है। नैन्सी ने 1843 में आइसक्रीम फ्रीज़र का डिज़ाइन पेटेंट कराया था। अगर आईस्क्रीम फ्रीजर नहीं होता तो हमारे हाथ में कभी आइस्क्रीम नहीं होती।
ऑटोमेटिक रोटीमेकर
2008 में प्रणोती नागरकर-इसरानी ने रोटिमैटिक नामक एक किचन रोबोट का आविष्कार किया, जो एक मिनट के भीतर रोटियां, टॉर्टिला, पिज्जा क्रस्ट और पूरियां बनाता है।
कॉफ़ी फ़िल्टर
मेलिटा बेंट्ज़ एक जर्मन उद्यमी थीं, जिन्होंने कॉफी फिल्टर का आविष्कार किया था। उन्होंने कंपनी मेलिटा की स्थापना की जो आज भी कॉफी, कॉफी फिल्टर और कॉफी मशीन बेचती है।
ऑटोमेटिक डिशवॉशर
होटल और रेस्टोरेंट्स में आज जिस डिशवॉशर से साफ का काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं। उसके आविष्कार श्रेय भी एक महिला जोसेफिन कोचरन को जाता है जिन्होंने 1887 डिशवॉशर का डिजाइन का डिजाइन तैयार किया।
इलेक्ट्रिक फ्रिज
आज हम जिस फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं उसका क्रेडिट फ्लोरेंस पार्पर्ट (Florence Parpart) को जाता है। फ्लोरेंस को साल 1900 में अपने इसका पेटेंट मिला और आज यह फ्रिज हर घर में दूध से लेकर फल-सब्जी और अन्य खाने-पीने की चीजें रखने के काम आता है।
एक्वेरियम की खोज
आज हम अपने घर की सुंदरता बढ़ने के लिए एक्वेरियम में तरह-तरह की रंगी और सुंदर मछली रखते हैं। इस एक्वेरियम बनाने का श्रेय एक समुद्री जीवविज्ञानी जीन विलेप्रेक्स-पावर को जता है। जिन्होंने 1832 में पहला एक्वेरियम बनाया था।
यह भी पढ़ें… इन 10 महिलाओं ने बदल दी दुनिया, आविष्कार जानकर हो जाएंगे हैरान
महिला ने बनाई पहली बार बीयर
बीयर की खोज एक प्राचीन मेसोपोटामियन महिला द्वारा की गई थी। इतिहासकार Jane Peyton का दावा है कि मेसोपोटामिया काल की एक महिला ने इसे पहली बार बनाया, बेचा और उसे पिया भी था।
अदृश्य कांच
कैथरीन बूर ब्लोडेट एक रसायनज्ञ थीं। उन्होंने कांच की एक शीट के दोनों किनारों पर फिल्म की परतें जोड़कर ‘अदृश्य’ कांच का आविष्कार किया था। इस कांच का इस्तेमाल चश्मा, कैमरा लेंस और दूरबीन आदि में किया जाता है।
आज की ताजा अपडेट खबर पढ़ने के लिए Google News follow करें।