Woman Scientist : आप जब वैज्ञानिकों और आविष्कारकों के बारे में सोचते हैं तो सिर्फ़ न्यूटन, आइंस्टीन का नाम ही दिमाग में आता है लेकिन आज हम आपको 10 Woman Scientist के बारे में बताएंगे। जिन्होंने जिंदगी को इतना आसान और आरामदाय बना दिया। जिनके बिना आज हम जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। इन Woman Scientist के आविष्कारों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आए जानते हैं वो 10 बेहतरीन आविष्कार जो महिलाओं ने किए।
1. कार हीटर को किया डिजाइन (Woman Scientist)
आज जिस कार में बैठकर हम भीषण गर्मी में भी सुकून से बैठ रहे हैं। मार्गरेट विलकॉक्स एक अमेरिकी मैकेनिकल इंजीनियर और आविष्कारक थी जिन्होंने 1893 में पहला कार हीटर डिज़ाइन किया था।
2. पहला कंप्यूटर प्रोग्राम
पहला कंप्यूटर प्रोग्राम 19वीं सदी के मध्य में साइंटिस्ट मां की बेटी एडा लवलेस ने लिखा था। उन्होंने एडा को बेहद कम उम्र में मैथ्स के प्रति गहरी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। लवलेस ने लंदन यूनिवर्सिटी में चार्ल्स बैबेज के साथ काम करते वक्त ये प्रोग्राम लिखा था।
3. यूज़र फ्रेंडली बिज़नेस कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम किया तैयार
अमेरिकी नौसेना की एक अधिकारी डॉ. ग्रेस मरे हॉप ने एक कंप्यूटर प्रोग्राम COBOL का आविष्कार किया था। ये पहला यूज़र फ्रेंडली बिज़नेस कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम था। इन्होंने ही कंप्यूटर सिस्टम में ग़लती के लिए बग शब्द का इस्तेमाल किया था।
4. सीसीटीवी कैमरे का किया आविष्कार
मारिया वान ब्रिटन ब्राउन के आविष्कार के आधार पर आधुनिक सीसीटीवी बना। मारिया ने पुलिस की गैर-मौजूदगी में लोगों की सुरक्षा के लिए क्लोज्ड सर्किट टेलिविजन (सीसीटीवी) का डिज़ाइन तैयार किया था। इसे उन्होंने 1969 में पेटेंट कराया था।
5. वायरलेस ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी
ऑस्ट्रिया में जन्मी अमेरिकी अभिनेत्री हेडी लमार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्प्रेड स्पेक्ट्रम की खोज में अहम भूमिका निभाई। इसी तकनीक ने आगे चल कर WiFi और मोबाइल फ़ोन वगैरह की नींव रखी।
6. अमेरिकी महिला मैरी एंडरसन ने किया बनाया विंडशील्ड वाइपर
एक अमेरिकी रियल एस्टेट डेवलपर, पशुपालक, अंगूर की खेती करने वाली महिला मैरी एंडरसन ने 10 नवंबर 1903 को कार के अंदर से नियंत्रित स्वचालित कार खिड़की सफाई उपकरण के लिए पहला पेटेंट दिया गया, जिसे विंडशील्ड वाइपर कहा जाता है। जिससे आज हम बड़ी आसानी से चलती कार में भी शीशे साफ कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें… Google doodle today : “ग्रीन हाउस” इफेक्ट बताने वाली महिला को 100 साल तक किया इंग्नोर, जानिए क्यों
7. सुपर-स्ट्रांग केवलर फाइबर का आविष्कार
एक पोलिश-अमेरिकी रसायनज्ञ स्टेफ़नी क्वॉलेक ने सुपर-स्ट्रांग केवलर फाइबर का आविष्कार किया, जिसका उपयोग बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने के लिए किया जाता है। सोचिए अगर आज ये नहीं होता तो हमारे आर्मी के जवानों को कितना खतरा झेलना पड़ता।
8. सर्कुलर आरा
1813 के दशक में आरा मिल में उपयोग के लिए पहले सर्कुलर आरा के आविष्कारक का श्रेय अमेरिकी मूल की सारा तबीथा बैबिट को दिया जाता है। उन्होंने गोलाकार आरी, घूमने वाले पहिये का सिर और नकली दांत से सर्कुलर आरा बनाया। जिससे लकड़ी काटने की गति बढ़ गई।
9. बहुमंजिली इमारत में आग के बाद बाहर निकलने का रास्ता (फ़ायर इस्केप)
अमेरिक रहने वाली ऐना कॉनेली ने 1887 में फ़ायर स्केप का आविष्कार किया था। ताकि बहुमंजिली इमारत में आग लगने पर लोग आसानी से इमारत से बाहर निकल सकें। आधुनिक आउटडोर फायर इस्केप उन्हीं की सोच की बदोलत है।
10. मोतियाबिंद की लेज़र कैटरेक्ट सर्जरी
एक अमेरिकी नेत्र रोग विशेषज्ञ पेट्रीसिया बाथ ने 1986 में एक लेज़र तकनीक से मोतियाबिंद की सर्जरी की। इससे डॉक्टर मरीज़ों का जल्दी और बिना दर्द के इलाज कर पाए। आज दुनियाभर में मोतियाबिंद के कारण होने वाले अंधेपन को रोकने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल होता है।
आप इन महिला विज्ञानियों के बारे में कितना जातने थे अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें। अगर आपको Sachpost news पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।